फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan calls Sabzar Ahmad Bhat 'martyr'

बौखलाए पाक ने सब्जार को बताया शहीद, कहा- 'कमजोर कश्मीरियों' को मार रहा भारत

Sun, 28 May 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- presented by: अकरम
amarujala.com- presented by: अकरम Updated Sun, 28 May 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
Pakistan calls Sabzar Ahmad Bhat 'martyr'
सबजार अहमद भट

भारतीय सेना की शनिवार को कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में हिजबुल कमांडर सबजार अहमद भट की मौत से पाकिस्तान बौखला गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाक ने आतंकी सबजार को शहीद बताया है। अखबार के अनुसार, पाक ने एक बार फिर विश्व समुदाय से आह्लान किया है कि वे भारत को 'कमजोर कश्मीरियों' की हत्या बंद करने के लिए कहे।
विज्ञापन


पाक के विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, 'विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने भारतीय सेना द्वारा पुलवामा और बारामूला में शनिवार को कश्मीर में 12 लोगों की हत्या की कड़ी निंदा की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश कार्यालय ने बयान में कहा कि कश्मीर में जनसांख्यिकी बदलकर बहुसंख्यकों को अल्पसंख्यक बनाने की भारत की योजना को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के ध्यान में लाया गया है।

बयान में आरोप लगाया कि सीमा पर तनाव भारत की वजह से है ताकि निर्दोष कश्मीरियों के खिलाफ अपराधों को छुपाया जा सके। बयान में कहा गया कि  हजारों लड़कियों और लड़कों सहित युवा कश्मीरियों के विद्रोह की वास्तविकता को छुपाने के लिए भारत इसे आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed