फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pak pm talks on modi meet in saarc.

मोदी से हाथ मिलाने पर क्या बोले पाक पीएम?

Sat, 29 Nov 2014 08:49 AM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
pak pm talks on modi meet in saarc.

दक्षेस में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गर्मजोशी से हाथ मिलाने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश अपनी ‘गरिमा, आत्मसम्मान और साख’ की कीमत पर भारत के साथ बातचीत नहीं करेगा।

विज्ञापन


काठमांडू में दक्षेस शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद शरीफ पहली बार मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि पाक कोरी बातचीत के खिलाफ है।

पाक पीएम ने कहा, ‘विदेश सचिवों की मुलाकात भले ही रद्द हो गई हो, मगर हम एक-दूसरे का हालचाल तो पूछ ही सकते हैं। इसलिए हमने हाथ मिलाया।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर समेत सभी मुद्दे पर सार्थक बातचीत में यकीन रखता है।
विज्ञापन


शरीफ ने कहा कि अगर भारत वाकई में रिश्तों की बहाली चाहता है तो कश्मीर मुद्दे पर ‘बड़ी गंभीरता से और पूरी ईमानदारी के साथ’ चर्चा जरूर होनी चाहिए। बातचीत हमेशा नतीजे देने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमें सिर्फ बात के लिए बातचीत नहीं करनी चाहिए। हमारा इरादा सही होना चाहिए। हमें सही इरादों के साथ इस दिशा में पहल करनी चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत को वार्ता रद्द नहीं करनी चाहिए थी'

pak pm talks on modi meet in saarc.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि भारत को दोनों देशों के बीच सचिव स्तरीय वार्ता को रद्द नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीरी नेताओं से बातचीत कोई नई बात नहीं है। ऐसा पहले भी होता रहा है।

शरीफ ने कहा कि कश्मीरी नेताओं से बातचीत के आधार पर भारत द्वारा वार्ता न करना ठीक नहीं है। यह पूछे जाने पर कि आखिर यह बर्फ कैसे पिघली? शरीफ ने कहा कि दक्षेस की रिट्रीट सेरेमनी में मोदी पहले से ही उपस्थित थे, वह वहां मौजूद विश्व के अन्य नेताओं के साथ मोदी से भी मिले और दो बार हाथ भी मिलाया।

मालूम हो कि पिछले दिनों नई दिल्ली में पाक उच्चायुक्त ने कश्मीरी अलगाववादियों से मुलाकात की थी, इसके बाद भारत ने सितंबर में इस्लामाबाद में होने वाली सचिव स्तर की वार्ता रद कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed