फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak is third in the world to give death penalty

फांसी देने वाले देशों में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान

Fri, 19 Feb 2016 02:33 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
Pak is third in the world to give death penalty

पाकिस्तान मुजरिमों को फांसी पर लटकाने वाले देशों में तीसरे स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल पाकिस्तान में 324 लोग को फांसी दी गई।

विज्ञापन


इनमें ज्यादातर ऐसे अपराधी शामिल थे जिनका आतंकवाद से कोई वास्ता नहीं था। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के हवाले से रॉयटर्स में छपे रिपोर्ट में कहा गया है कि पेशावर आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले के बाद से 351 लोगों को फांसी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनमें केवल 39 लोग ऐसे थे जो आतंकवाद से जुड़े थे या उनका संबंध आतंकी संगठनों से था।
विज्ञापन


2014 में पेशावर आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमले के बाद फांसी पर लगाई अघोषित पाबंदी हटा ली गई थी। पेशावर हमले में 134 स्कूली बच्चों सहित 153 लोग मारे गए थे। 'रिप्रीव' और जस्टिस प्रोजेक्ट पाकिस्तान की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और ईरान के बाद पाकिस्तान एक साल में 324 लोगों को फांसी देकर तीसरे नंबर पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2014 में 10 प्रमुख देशों में भारत भी था शामिल

Pak is third in the world to give death penalty

रिपोर्ट के मुताबिक मानसिक रोगी, युवा अपराधी और ऐसे कैदी जिनपर अत्याचार किया गया या उन्हें पूरी रूप में न्याय नहीं मिल पाया वो फांसी पाने वालों में शामिल थे।

वैश्विक संगठन 'रिप्रीव' निदेशक माया फवा ने कहा कि इन आंकड़ों से साबित होता है कि पाकिस्तानी सरकार के दावे तथ्यात्मक नहीं हैं। रॉयटर्स के मुताबिक पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सरकार ने शुरू में कहा था कि फांसी पर अघोषित प्रतिबंध केवल आतंकवाद में शामिल लोगों के लिए उठाई जा रही है। लेकिन बाद में दूसरे अपराधियों को भी इसमें शामिल कर लिया गया।

मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट में 2014 में फांसी देने वाले 10 प्रमुख देशों में भारत शामिल था। 2014 में भारतीय अदालतों ने 64 लोगों को मौत की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed