फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pak Fresh campaign launched for NSG membership

NSG सदस्यता के लिए नए सिरे से रणनीति बनाने में जुटा पाकिस्तान

Mon, 29 Aug 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Aug 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
Pak Fresh campaign launched for NSG membership

पाकिस्तान भी भारत की ही तरह परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में सदस्यता पाने के लिए जी जान से लगा है। पाकिस्तान ने जोरदार आवाज उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा कि उसने परमाणु सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जो महत्वपूर्ण उपाय किए हैं, वे उसकी सदस्यता की पात्रता को प्रमाणित करते हैं। अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत ने व्हाइट हाउस से अनुरोध किया है कि वो एनएसजी के लिए पाक की दावेदारी का समर्थन करें।

विज्ञापन


वॉशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास ने मीडिया में बयान जारी कर कहा है कि, 'राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने भी अमेरिकी विदेश विभाग और कांग्रेस के नेताओं से संपर्क कर 48 देशों के इस समूह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की दावेदारी का समर्थन करने को कहा है।'

विज्ञापन

वाशिंगटन में पाक राजदूत कर रहे हैं बड़े अमेरिकी नेताओं से मुलाकात

Pak Fresh campaign launched for NSG membership
लालकृष्ण आडवाणी के साथ जलील अब्बास जिलानी - फोटो : getty

डॉन की खबर के मुताबिक वाशिंगटन में पाक राजदूत ने लगातार कई बड़े अमेरिकी नेताओं से मुलाकात कर कहा है कि पाकिस्तान एनएसजी के लिए प्रमुख दावेदार है। आपको बता दें कि एनएसजी 48 देशों की एक संस्था है जो वैश्विक परमाणु प्रौद्योगिकी को नियंत्रित करती है।

भारत भी इस समूह में सदस्यता पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भारत को अमेरिका का पूर्ण समर्थन पहले से ही मिला हुआ है। पाकिस्तान ने 19 मई को एनएसजी में सदस्यता पाने के लिए आवेदन किया था लेकिन उसका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया।

पाकिस्तान पर आरोप है कि उसके कुछ वैज्ञानिकों ने ईरान और लीबिया के साथ परमाणु तकनीकि साझा की है जिसके चलते उसका आवेदन निरस्त किया गया है। इसके बाद अब पाकिस्तान ने इसी महीने दोबारा नए तरीके से एनएसजी के लिए कूटनीतिक कदम उठाए हैं। 

चीन के विरोध के चलते भारत को सफलता नही मिली थी सफलता

Pak Fresh campaign launched for NSG membership

भारत को अमेरिका सहित दुनिया की कई बड़ी शक्तियों का समर्थन प्राप्त है, फिर भी चीन के विरोध के चलते भारत को सफलता नही मिली। एनएसजी में सदस्यता पाने के लिए सभी समूह देशों का समर्थन पाना जरूरी होता है।

पाकिस्तान ने दावा किया है कि यदि उसे एनएसजी में शामिल किया जाता है तो अंतराष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से यह बहुत ही बड़ा कदम होगा। पाकिस्तान के मुताबिक उसे स्वास्थ्य, कृषि और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में परमाणु प्रौद्योगिकी की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed