फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   No PM in Pakistan could complete the term

पाकिस्तान की आजादी के 70 सालों में कोई प्रधानमंत्री पूरा नहीं कर सका कार्यकाल

Fri, 27 Jul 2018 01:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
No PM in Pakistan could complete the term

आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान में आज तक कोई भी प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। 15 अगस्त 1947 को पीएम बने लियाकत अली खान 4 साल 2 महीने और 2 दिन तक पीएम रहे। ख्वाजा नजीमुद्दीन की सरकार डेढ़ साल तक रही। मुहम्मद अली बोगरा की सरकार 2 साल तीन महीने रही। 

विज्ञापन


चौधरी मुहम्मद अली मात्र 13 महीने के लिए पीएम बने। साल 1956 में पीएम बने हुसैन शहीद सुहावर्दी पीएम 13 महीने पद पर रहे। इब्राहीम इस्माइल दो महीने के लिए पीएम बने। फिरोज खान सात महीने के लिए पीएम बने। जुल्फिकार अली भुट्टो सत्ता में तीन साल 10 महीने सत्ता में रहे। साल 1985 में पीएम बने मुहम्मद खान जुनेजो तीन साल दो महीने सत्ता में रहे। 
विज्ञापन


दो बार पीएम बनने वाली बेनजीर भुट्टो 20 महीने और 36 महीने के लिए के लिए देश की पीएम बनीं। तीन महीने के लिए गुलाम मुस्तफा पीएम रहे। इसके बाद नवाज शरीफ चार बार पीएम बने। बलम शेख जारी एक महीने, मलिक सिराज तीन महीने, जफरुल्लाह खान जमाली 19 महीने, चौधरी शुजात हुसैन एक महीने, शौकत अजीज 38 महीने, मोहम्मद मियां सुम्रो चार महीने पीएम रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युसूफ रजा गिलानी 4 साल 2 महीने 25 दिन तक पीएम पर रहे। रजा परवेज 9 महीने और मीर हजार खान दो महीने के लिए पीएम रहे। शाहिद खकान अब्बासी 9 और नसीर उल मुल्क एक महीने के लिए पीएम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed