फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Nawaz sharif went to jail twice before panamagate verdict

पहले भी दो बार जा चुकी है नवाज की कुर्सी, जेल भी गए थे

Fri, 28 Jul 2017 01:17 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Fri, 28 Jul 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
Nawaz sharif went to jail twice before panamagate verdict
पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री बन चुके नवाज शरीफ इन दिनों अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ पनामा लीक्स से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पीएम पद के लिए अयोग्य करार दे दिया है। 
विज्ञापन


संयुक्त जांच दल ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी थी और उसने पाया कि प्रधानमंत्री, उनकी बेटी और उनके बेटों को भारी धन इकट्ठा करने के लिए दोषी ठहराया है। उन्होंने इतना धन कहां से कमाया,इसका सबूत वे नहीं दे सके।
विज्ञापन


इससे पहले दो बार नवाज शरीफ और उनकी सरकार को बर्खास्त किया जा चुका है। पहली बार 1993 में तत्कालीन राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान ने मतभेद होने पर उनकी सरकार को बर्खास्त किया था, लेकिन नवाज शरीफ और उनकी पार्टी ने इसके खिलाफ संघर्ष किया और वह फिर प्रधानमंत्री बनकर लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार 1999  में नवाज का तत्कालीन सैन्य निदेशक जनरल परवेज मुशर्रफ के साथ मतभेद हो गया, जिन्होंने तख्तापलट करते हुए नवाज शरीफ को बर्खास्त कर जेल भेज दिया, लेकिन नवाज को पाकिस्तान की अवाम ने फिर 2013 में चुन लिया और वह दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटे और अब फिर शरीफ का सत्ता से हटना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed