{"_id":"57e71e394f1c1b3176a83a64","slug":"nawaz-sharif-hopes-all-members-will-attend-saarc-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीफ को सार्क सम्मेलन में सभी सदस्यों के आने की उम्मीद ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
शरीफ को सार्क सम्मेलन में सभी सदस्यों के आने की उम्मीद
एजेंसी/लंदन
Updated Sun, 25 Sep 2016 06:15 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि उन्हें दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सभी सदस्यों के क्षेत्रीय सम्मेलन में शिरकत करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उनका यह बयान इस खबर की अटकलों के बीच आया है, जिसमें कहा गया कि उड़ी में आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्क सम्मेलन में शिरकत नहीं कर सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत के समर्थन में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के भी पाक में होने वाले इस सम्मेलन में शिरकत करने पर संशय है।
विज्ञापन
शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान सम्मेलन के लिए तैयार है और वह अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शिरकत करने के बाद इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सभी सदस्य देश सार्क सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन का 19वां अधिवेशन 9 और 10 नवंबर को इस्लामाबाद में प्रस्तावित है। 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उड़ी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।