फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   musharraf attacked in pakistan, no casualty reported

पाकिस्तान में मुशर्रफ के काफिले पर हमला!

Thu, 03 Apr 2014 07:00 PM IST
Updated Thu, 03 Apr 2014 07:00 PM IST
विज्ञापन
musharraf attacked in pakistan, no casualty reported

देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ पर गुरुवार को एक बम हमले में बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफ़पी ने पुलिस के हवाले से बताया कि जिस रास्ते से मुशर्रफ़ का क़ाफ़िला गुज़रने वाला था उस पर धमाका हुआ है। धमाका उस रास्ते में हुआ जहां से जनरल मुशर्र्फ़ को अस्पताल से उनके फ़ार्महाउस ले जाना था।
विज्ञापन


इस्लामाबाद के पुलिस अधीक्षक लियाक़त नियाज़ी के अनुसार मुशर्रफ़ को एएफ़आईसी अस्पताल से उनके फ़ार्महाउस ले जाया जा रहा था कि इस्लामाबाद हाईवे पर फ़ैज़ाबाद के पास उनके वहां पहुंचने से बीस मिनट पहले धमाका हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल-बाल बचे मुशर्रफ

musharraf attacked in pakistan, no casualty reported

लेकिन इसमें किसी के मारे जाने की कोई ख़बर नहीं है। पुलिस के अनुसार इस धमाके में चार किलो विस्फोटक इस्तेमाल किया गया था जो कि पुल के नीचे पानी के पाइप में रखा गया था।

पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद मुशर्रफ़ को दूसरे रास्ते से ले जाया गया। पुलिस के अनुसार मुशर्रफ़ के क़ाफ़िले के रूट पर जिन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी उनकी पहले से ख़ुफ़िया विभाग ने छानबीन कर ली थी।

इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत में 31 मार्च को जारी ग़द्दारी के मुक़दमे में मुशर्रफ़ पर चार्जशीट दायर की गई थी। वो पाकिस्तान की तारीख़ में पहले व्यक्ति हैं जिन पर संविधान के ख़िलाफ़ काम करने का मुक़दमा चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed