{"_id":"5947743c4f1c1b2f778b478d","slug":"mumbai-attacks-mastermind-abdul-rehman-makki-gives-message-through-video-to-foster-unrest-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ब्लास्ट के मास्टरमाइंड का वीडियो वायरल, कश्मीर के लोगों को भड़काने की कोशिश","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मुंबई ब्लास्ट के मास्टरमाइंड का वीडियो वायरल, कश्मीर के लोगों को भड़काने की कोशिश
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 19 Jun 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
1993 मुंबई ब्लास्ट को अंजाम देने वाले दोषी अबु सलेम व अन्य को टाडा कोर्ट आज सजा सुनाएगी। इससे ठीक पहले पाकिस्तान के फैसलाबाद से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2008 मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान मक्की भड़काऊ भाषण देता दिख रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मक्की कश्मीर में हालात बिगाड़ने के लिए लोगों को उकसाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
One of the masterminds of Mumbai attacks Abdul Rehman Makki addresses press in Faislabad, calls on them to foster unrest in Kashmir. pic.twitter.com/3EXoKrR37e
— ANI (@ANI_news) June 19, 2017विज्ञापन
मक्की की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का रिश्तेदार ने रहमान के लिए इफ्तार रखी थी। इसमें पत्रकारों को भी बुलाया गया जहां पर कश्मीर की आवाम के दर्द को बयां करने के जरिए दहश्त फैलाने के मैसेज दिए गए। बताया जा रहा है कि ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब पर 17 जून को अपलोड की गई थी।
विज्ञापन