फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Muhajir Congress request donald trump eliminate terror safe havens in Pakistan

मुहाजिर कांग्रेस की ट्रंप से अपील, पाक में आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह खत्म करें

Thu, 27 Jul 2017 05:08 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Thu, 27 Jul 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
Muhajir Congress request donald trump eliminate terror safe havens in Pakistan
Terrorist - फोटो : google

विश्व मुहाजिर कांग्रेस (डब्ल्यूएमसी) ने ट्रंप प्रशासन से अपील की है कि वह पाकिस्तान में आईएसआई समर्थित आतंकियों के सुरक्षित ठिकानों को खत्म करने के लिए ‘सभी संभावित उपायों’ का इस्तेमाल करे। डब्ल्यूएमसी ने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को एक ज्ञापन सौंपकर उनसे यह अपील की है। यह ज्ञापन कांग्रेस की एक सुनवाई के दौरान सौंपा गया। 

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना धार्मिक रूप से प्रेरित जिहादियों के लिए देश को सुरक्षित पनाहगाह के रूप में बदल रही है। वहीं, पाकिस्तान में सभी धर्मनिरपेक्ष, शिक्षित और लोकतंत्र समर्थक ताकतें सेना के निशाने पर हैं। पाक के उत्तर-पश्चिमी कबाइली क्षेत्रों को आईएसआई द्वारा ‘जिहादी ठिकानों’ में बदल दिया गया है। इन इलाकों में हक्कानी नेटवर्क सहित कई आतंकी संगठनों ने अपने बेस स्थापित कर लिए हैं। 
विज्ञापन


डब्ल्यूएमसी ने ज्ञापन में कहा है कि धर्मनिरपेक्ष और पश्चिम समर्थक उर्दू बोलने वाले मुहाजिर और बलोच पाकिस्तानी सेना के निशाने पर हैं। बता दें कि मुहाजिर अरबी मूल का शब्द है जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान में मुस्लिम अप्रवासियों और उनके वंशजों के लिए किया जाता है। ये लोग विभाजन के बाद भारत से चले गए थे। डब्ल्यूएमसी के मुताबिक करीब पांच करोड़ मुस्लिम कराची, हैदराबाद और सिंध प्रांत के अन्य शहरी इलाकों में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed