{"_id":"5978e7c74f1c1be33e8b46d7","slug":"pakistan-should-stop-infiltration-of-terrorists-in-india-indresh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारत में करवाना बंद करे, नहीं तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारत में करवाना बंद करे, नहीं तो...
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
फाइल
आरएस पुरा में राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार पीएचई मंत्री चौधरी शाम लाल के साथ बार्डर का दौरा किया। सीमा सुरक्षाबल के जवानों से मिलने के साथ चीन और पाकिस्तान की नीतियों पर बरसे। बुधवार शाम को इंद्रेश कुमार और शाम लाल सहित बार्डर का दौरा कर कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया।
वे सुचेतगढ़ विधानसभा के आकट्राया पोस्ट पर जवानों और अधिकारियों से मिले। वहां पर पत्रकारों से इंद्रेश कुमार ने कहा कि आतंकवाद को समर्थन करने पर पाकिस्तान व चीन दुनिया के दूसरे देशों से अलग पड़ गए हैं जिससे बौखलाहट में हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की बेहतर नीतियों के चलते दुनिया में भारत एक शक्ति बनकर उभर रहा है जिससे पाकिस्तान व चीन से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को गोलाबारी नहीं करना चाहिए और आतंकियों की घुसपैठ भारत में करवाना बंद कर दे।
विज्ञापन
कश्मीर के हालत पर कहा कि एनआइआर द्वारा अलगाववादियों नेताओ को हिरासत में लिए जाने पर जारी कश्मीर बंद की काल को लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है। इस दौरान सैन्य अधिकारियों के अलावा अन्य नेता मौजूद थे।