फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   MPhil degree in Hindi first time in pakistan

भारत की मदद से पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Tue, 01 Sep 2015 09:16 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
MPhil degree in Hindi first time in pakistan

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक विश्वविद्यालय ने हिंदी में एमफिल की डिग्री प्रदान की है। पाकिस्तानी फौज की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मॉडर्न लैंग्वेज (एनयूएमएल) हिंदी में एमफिल की डिग्री प्रदान करने वाली मुल्क की पहली यूनिवर्सिटी बन गई।

विज्ञापन


एनयूएमएल की छात्रा शाहीन जफर पाकिस्तान के विश्वविद्यालय से हिंदी में एमफिल की डिग्री हासिल करने वाली पहली छात्रा बन गईं। उनकी इस उपलब्धि में भारत का भी योगदान है। दरअसल, शाहीन की थीसिस को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने जांचा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में पहली बार दी गई हिंदी में एमफिल की डिग्री

MPhil degree in Hindi first time in pakistan

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, ‘हिंदी उपन्यासों में नारी चित्रण (1947-2000)’ शीर्षक से शाहीन जफर ने प्रोफेसर इफ्तिखार हुसैन आसिफ के मार्गदर्शन में अपना थीसिस लिखा।

इसकी तस्दीक उच्च शिक्षा आयोग ने की। एनयूएमएल के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान में हिंदी के जानकारों की कमी है। लिहाजा शाहीन की थीसिस का मूल्यांकन भारत में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दो विशेषज्ञों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed