फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Mentally unstable shrine custodian goes on rampage in Pakistan

PAK में EC के एक सिरफिरे ने दरगाह में घुसकर 20 को मारा, पहले दिया जहर फिर घोंपा छूरा

Sun, 02 Apr 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Sun, 02 Apr 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
 Mentally unstable shrine custodian goes on rampage in Pakistan
पाकिस्तान
पाकिस्तान के सरगोधा में दरगाह के संरक्षक द्वारा कथित तौर पर 20 लोगों के मारने का मामला सामने आया है। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरगाह का संरक्षक कथित तौर पर मानसिक रूप से बीमार था और उसने कथित तौर पर जहर देकर लोगों की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरगोधा के डिप्युटी कमिश्नर लियाकत अली चट्टा के हवाले से लिखा है, दरगाह के संरक्षक अब्दुल वहीद ने हत्या करने के लिए छूरे और डंडों का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन


एक महिला की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने संरक्षक को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 19 शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने दरगाह के संरक्षक सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें मान्यता है कि यहां जायरीन पाप धोने आते हैं और केयरटेकर्स से मार खाते हैं। लेकिन, शनिवार की रात को उन्हें पहले जहर दिया गया और उसके बाद छूरे और डंडे से उनकी हत्या कर दी गई।

वहीं, एक दूसरी सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दहगार पर कब्जे को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ, जो हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed