{"_id":"58ef9d914f1c1b6137cf8aed","slug":"malala-becomes-honorary-canadian-citizen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलाला बनीं कनाडा की मानद नागरिक","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मलाला बनीं कनाडा की मानद नागरिक
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 13 Apr 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Malala yousafzai
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने कहा है कि कनाडा की मानद नागरिकता मिलने पर वो अच्छा महसूस कर रही हैं। ये उपलब्धि हासिल करनेवाली वो छठी शख्सियत हैं।
विज्ञापन
19 साल की उम्र में ये सम्मान हासिल करनेवाली वो सबसे युवा व्यक्ति भी हैं।
ओटावा में एक आधिकारिक समारोह में उन्होंने कनाडा के राजनेताओं से कहा कि वे अपने प्रभाव का इस्तेमाल दुनिया में लड़कियों की तालीम के लिए फंड जुटाने में करें जिनमें शरणार्थी भी शामिल हैं। मलाला महिला अधिकारों और शिक्षा की वैश्विक पैरोकार हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने उनके काम की तारीफ की और उन्हें "कनाडा की सबसे नई और संभवत: सबसे बहादुर नागरिक" बताया।
विज्ञापन
मालाला को ये मानद नागरिकता अक्टूबर 2014 में ही हासिल होनी थी
Malala yousafzai
- फोटो : bbc
पाकिस्तान की स्कूली छात्रा और कार्यकर्ता मलाला को ये मानद नागरिकता अक्टूबर 2014 में ही हासिल करनी थी। कनाडा की स्टीफन हार्पर की तत्कालीन सरकार ने उन्हें इस सम्मान से नवाजने का फैसला लिया था। लेकिन वो समारोह एक सेरेमोनियल गार्ड नैथन सिरिल्लो की गोलीबारी में मौत और संसद पर हुए हमले के कारण रद्द कर दिया गया था।
मलाला से पहले जिन पांच लोगों को ये कनाडा की मानद नागरिकता दी गई है वे हैं नेल्सन मंडेला, दलाई लामा, धार्मिक नेता आगा खान, स्वीडेन के कूटनीतिज्ञ राउल वेलेनबर्ग और म्यांमार की नेता आंग सान सू ची।
मलाला से पहले जिन पांच लोगों को ये कनाडा की मानद नागरिकता दी गई है वे हैं नेल्सन मंडेला, दलाई लामा, धार्मिक नेता आगा खान, स्वीडेन के कूटनीतिज्ञ राउल वेलेनबर्ग और म्यांमार की नेता आंग सान सू ची।