{"_id":"5af3f1fa4f1c1b9f098b9288","slug":"karachi-building-proudly-flaunts-its-connection-with-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्ना विवाद के बीच पाकिस्तान की एक इमारत कर रही 'महात्मा गांधी' से संबंधों का जिक्र","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जिन्ना विवाद के बीच पाकिस्तान की एक इमारत कर रही 'महात्मा गांधी' से संबंधों का जिक्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की फोटो लगाने पर पूरे देश में हंगामा हो रहा है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के कराची में एक इमारत गर्व के साथ महात्मा गांधी से अपने संबंधों का जिक्र कर रही है।
विज्ञापन
इस इमारत के बाहर लगे पत्थर पर कराची इंडियन मर्चेन्ट एसोसिएशन लिखा है, पत्थर पर इस बात का जिक्र है कि 8 जुलाई 1934 को 'नींव का पहला पत्थर' महात्मा गांधी ने रखा था। कराची में पिछले हफ्ते यात्रा के दौरान भारतीय हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने कहा कि हमें दोनों देश के नेताओं का सम्मान करना चाहिए। AMU मुद्दे पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बुधवार को AMU के वाइस चांसलर ने मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था जिन्ना की तस्वीर AMU में 1938 से लगी है और यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। आपको बता दें कि बीजेपी के सांसद सतीश गौतम ने AMU के वाइस चांसलर मंसूर को पत्र लिखकर जिन्ना की तस्वीर विश्वविद्यालय में लगाये जाने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन