फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   in pakistan three commander of haqqani network killed by american drone

पाक के आतंकी ठिकानों पर अमेरिका का ड्रोन हमला, हक्कानी कमांडर समेत तीन ढेर

Wed, 24 Jan 2018 02:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
in pakistan three commander of haqqani network killed by american drone

अमेरिकी नसीहत और हिदायतों के बाद भी पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद नहीं कर रहा है। इससे नाराज अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बमबारी शुरू कर दी है। 24 जनवरी को हुई कार्रवाई में अमेरिकी बमवर्षक ड्रोन्स ने आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क पर बमबारी की है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक इस हमले में हक्कानी नेटवर्क के तीन कमांडरों की मौत हो गई है। अमेरिका लगातार पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ड्रोन हमले कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन से दो मिसाइल आतंकी ठिकानों पर दागी गई थीं जिसमें कमांडर अहसन अका खोरे मारा गया है।
विज्ञापन


ताजा ड्रोन हमला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके शानकिले में हुआ है। इससे पहले किए गए हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ था। इससे पहले 17 जनवरी को अफगानिस्तान में भी हवाई हमला किया गया था, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। जिस जगह पर हमला हुआ वो पाकिस्तान की सीमा के काफी नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए बम धमाके के बाद व्हाइट हाउस ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। व्हाइट हाउस प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने पाकिस्‍तान से कहा था कि वो अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए न होने दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed