{"_id":"5af853b14f1c1b894c8b46a7","slug":"five-students-died-in-bridge-collapse-in-pok-20-tourists-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"POK में पुल ढहने से पांच छात्रों की मौत, 20 पर्यटक लापता","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
POK में पुल ढहने से पांच छात्रों की मौत, 20 पर्यटक लापता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 13 May 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक अधिकृत कश्मीर में नदी पर एक लकड़ी का पुल ढहने से पांच मेडिकल छात्रों की मौत हो गई और 20 से अधिक पर्यटक पानी के तेज बहाव में बह गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसलाबाद और लाहौर के दो निजी कॉलेजों के विद्यार्थी नीलम घाटी में इस पुल पर फोटो लेने के लिए रुके थे लेकिन वह पुल इतने लोगों का भार नहीं सह पाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य पर्यटकों के बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ये विद्यार्थी कॉलेज ट्रिप पर थे। अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के जवान बचाव एवं राहत अभियान में मदद पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन