{"_id":"5c3e46f6bdec2273ad00acdd","slug":"fire-in-pakistan-killed-the-bride-and-her-five-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में आग लगने से दुल्हन व उसकी पांच सहेलियों की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में आग लगने से दुल्हन व उसकी पांच सहेलियों की मौत
Wed, 16 Jan 2019 02:17 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार को एक घर में आग लगने से एक दुल्हन और उसकी पांच सहेलियों की मौत हो गई। जियो न्यूज ने खबर दी है कि यह घटना तब हुई जब रिश्तेदार शादी की तैयारी कर रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गैस कंप्रेशर में विस्फोट की वजह से आग लगी। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं घर में जानबूझकर तो आग नहीं लगाई गई।
विज्ञापन
सभी छह पीड़ितों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। खबर में कहा गया है कि मृतकों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि दमकल कर्मी जल्दी नहीं आए और बचाव दल की लापरवाही की वजह से जान की हानि हुई है।
विज्ञापन