फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   EC issued Warrant against Pakistani leader Imran Khan

पाकिस्तानी नेता इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, चुनाव आयोग ने की कार्रवाई

Thu, 14 Sep 2017 06:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Thu, 14 Sep 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
EC issued Warrant against Pakistani leader Imran Khan
Imran Khan

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व क्रिकेटर और नेता इमरान खान के खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। चुनाव आयोग ने अवमानना मामले में इमरान खान को 25 सितम्बर को आयोग के समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान बोला- हम अमेरिका को प्रभावित करने के लिए नहीं करते काम
विज्ञापन


अदालत ने यह आदेश पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के संस्थापक सदस्य और बागी नेता अकबर एस बाबर की याचिका पर दिया। यह आदेश कोर्ट की अवमानना मामले पर दिया गया। वहीं इमरान के वकील ने उनका बचाव करते हुए कहा कि सुनवाई के दौरान इमरान पाकिस्तान में नहीं थे, वह देश से बाहर थे। वकील ने कहा कि इमरान कोर्ट का सम्मान करते हैं और जब भी उन्हें बुलाया जायेगा वह हाजिर हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोर्ट में विपक्षी वकील ने कहा कि इमरान ने आयोग के आदेश का उल्लंघन किया। अगर उनमें आयोग के प्रति सम्मान होता तो वह उपस्थित होते। उन्होंने आयोग से नियमित कार्यवाही को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।  आयोग ने इस मामले पर फैसला सुरक्षित रखते हुए इमरान खान के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया और 25 सितंबर को आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया। 

पढ़ें: सनी लियोनी का दीवाना था लादेन, घर में मिला था पोर्न मूवी का जखीरा

आपको बता दें कि इमरान खान ने चुनाव आयोग के अवमानना नोटिस को चुनौती थी जिसके बाद आयोग ने स्पष्ट किया था कि उसे कानूनी नोटिस भेजने का अधिकार है। आयोग ने पिछली नोटिस का जवाब नहीं देने पर इमरान को दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed