फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Chinese Army reached Pakistan to take part in joint military practice

संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिये पाकिस्तान पहुंचा चीनी सेना का दल

Sat, 08 Dec 2018 08:02 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Sat, 08 Dec 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
Chinese Army reached Pakistan to take part in joint military practice

पाकिस्तान में छठे संयुक्त द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा लेने के लिये चीनी सेना का दल शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचा। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। दोनों सेनाओं के विशेष सेवा समूह के जवान तीन सप्ताह तक चलने वाले सैन्य अभ्यास ‘वॉरियर-VI 2018’ में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘पाकिस्तान-चीन संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिये पीपुल लिबरेशन आर्मी चाइना का विशेष सैन्य दल यहां शनिवार को पहुंचा।’ इसने बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के तहत यह छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
विज्ञापन


सेना ने कहा कि संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद रोधी अभियानों के क्षेत्र में अनुभवों को साझा करना और एक दूसरे से सीखना है।पाकिस्तान विभिन्न देशों के साथ नियमित रूप से सैन्य कौशल अभ्यास में हिस्सा लेता रहता है। रूस एवं पाकिस्तानी सेना के बीच इसी तरह का संयुक्त सैन्य अभ्यास नवंबर के पहले सप्ताह में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed