कश्मीर पर पाक का नया पैंतरा, 'आजादी ट्रेन' चलाकर बुरहान वानी को बताया नेशनल हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने जहां हिजबुल मुजाहिद्दीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन घोषित कर दिया है वही दूसरी ओर पाकिस्तान मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान बानी को अपना नेशनल हीरो बता रहा है। पाक ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता जब वो भारत के खिलाफ पाकिस्तानियों और कश्मीरियों के दिल में नफरत भर सके।
अपनी 70 वीं आजादी की सालगिरह पर पाकिस्तान रेलवे ने इस्लामाबाद के मरगला रेलवे स्टेशन से 12 अगस्त को एक 'आजादी ट्रेन' रवाना की। इस ट्रेन को मिनिस्टर ऑफ स्टेट इनफॉरमेशन मरियम औरंगजेब ने हरी झंडी दिखाई।
पढ़ें: पाकिस्तान से आजादी के लिए PoK में रैली, कहा- पाक भेजता है आतंकी
इस ट्रेन में पांच आर्ट गैलरी मौजूद हैं जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के लिए किए गए त्याग के बारे में भी बताया गया है। ट्रेन अब तक पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर का सफर तय कर चुकी है।
पढ़ें: पिता की शहादत पर बोली बेटियां, न होता पाकिस्तान तो न जाती जान
ट्रेन में लिखें-कश्मीरियों हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे
ट्रेन में तस्वीरों के माध्यम से पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेज को त्याग करने वाला और भारत को कश्मीरियों का शोषण करने वाला बताया गया है। इस ट्रेन में कश्मीर को लेकर एक कोच भी बनाया गया है।
कोच में 'कश्मीर बचाओ, मानवता बचाओ', साहसी कश्मीरियों हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे भी लिखे गए हैं। इस कोच में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए गए बुरहान बानी की फोटोज को भी लगाया गया है। आजादी ट्रेन 25 अगस्त को कराची में अपना सफर को खत्म करेगी।
पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा भारत के खिलाफ अपना गुस्सा निकालते हुए बुरहान बानी को कश्मीर की आजादी का नेता बता चुके हैं। आजादी की ये ट्रेन बलूचिस्तान और सिंध प्रांत से भी होकर गुजरेगी जहां पाक के खिलाफ विरोध के सुर लगातार तेज होते रहे हैं।
दो महीने पहले ही हिजबुल मुखिया सैय्यद सलाहुद्दी को भी अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया था। पाकिस्ता ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने अमेरिका के इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जो लोग कश्मीरियों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं उन्हें आतंकी घोषित करना सही नहीं है।