पाकिस्तान से आजादी के लिए PoK में रैली, कहा- पाक भेजता है आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक अधिकृत कश्मीर में आजादी के लिए लोग लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। पीओके की आजादी के लिए इस बार जम्मू कश्मीर नेशनल स्टूडेंट फेडरेशन ने एक विशाल रैली का आयोजन किया। पाकिस्तान से आजादी के लिए की गई इस रैली बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Pak sends terrorists here to ruin this peaceful place: Local leader Liyaqat Khan at rally held in Jandali (PoK) to demand freedom from Pak pic.twitter.com/h5L2BBvAmD
— ANI (@ANI) August 19, 2017
वहीं रैली को संबोधित करते हुए एक क्षेत्रीय नेता ने पाकिस्तान पर पीओके में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। पाकिस्तान से आजादी की मांग को लेकर चल रही रैली में लियाकत खां ने कहा कि हमारे यहां की शांति को बर्बाद करने के लिए पाकिस्तान आतंकी भेजाता है।
Pro-freedom movement gathers pace in PoK; massive rally organised by J&K National Students Federation in Jandali to demand freedom from Pak pic.twitter.com/X5qCjKnl6z
— ANI (@ANI) August 19, 2017
यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाक अधिकृत कश्मीर में आजादी के नारे लगे हैं। यहां लोग पाकिस्तान के जुल्मों से परेशान है और उससे आजादी चाहते हैं। पाकिस्तान यहां के लोगों की आवाज को दबाने के लिए सेना का प्रयोग करता रहता है।