फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Bride accidentally poisons 13 family members in failed bid to kill husband in Pakistan

पाकिस्तान में दुल्हन की घिनौनी हरकत, ससुराल के 13 लोगों ने गंवाई जान

Tue, 31 Oct 2017 06:33 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Tue, 31 Oct 2017 06:33 AM IST
विज्ञापन
Bride accidentally poisons 13 family members in failed bid to kill husband in Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर

 पाकिस्तान में जबरन शादी ने नाराज दुल्हन के घिनौने कारनामे से ससुराल परिवार के 13 लोगों की जान चली गईं। स्थानीय पुलिस के अनुसार आएशा ने दूध में जहर मिलाकर पति की हत्या की साजिश रची थी लेकिन जहर वाली दूध से बनी लस्सी पीने से ससुराल के 13 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामला मुजफ्फरगढ़ के दौलतपुर क्षेत्र का है। आएशा के परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसका निकाह अमजद से कराया था। शादी के कुछ दिनों बाद वो वापस अपने मां-बाप के पास आ गई लेकिन उन्होंने जबरन उसे पति के घर भेज दिया। इसके बाद उसने दूध में जहर मिलाकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। 
विज्ञापन


आएशा ने अमजद को जहर वाला दूध पिलाना चाहा लेकिन उसने किसी वजह से दूध पीने से इंकार कर दिया। बाद में अमजद की मां ने जहर वाले से दूध से पूरे परिवार के लिए लस्सी बना ली, जिसे करीब 27 लोगों ने पिया। इनमें से 13 लोगों की जान चली गई जबकि 14 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस आरोपी दुल्हन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed