फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   bilawal launches political career on benazir bhutto anniversary

बेनजीर की बरसी, बिलावल का शक्ति प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2012 08:21 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 27 Dec 2012 08:21 PM IST
विज्ञापन
bilawal launches political career on benazir bhutto anniversary

बेनजीर भुट्टो की पांचवी बरसी के मौके पर बड़ी संख्या में लोग और पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी के समर्थक भुट्टो के पुश्तैनी मकान पर जमा हुए। हालांकि इसे बिलावल भुट्टो के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बिलावल अभी 24 साल के हैं और जब तक वो 25 साल के नहीं हो जाते तब तक चुनाव नहीं लड़ सकते। अगले साल यानी 2013 में वहां संसदीय चुनाव होने हैं और 'पीपीपी' आसिफ अली ज़रदारी के बजाय बिलावल को अपने नेतृत्व के तौर पर देख रही है।
विज्ञापन


बिलावल
बेनजीर के निधन के बाद से उनके बेटे बिलावल भुट्टो 'पीपीपी' के अध्यक्ष हैं। लेकिन इसके बावजूद बिलावल पाकिस्तान की सक्रिय राजनीति में नहीं दिखाई देते। इसकी एक वजह ये भी है कि उनकी उम्र कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनजीर की पांचवी बरसी के मौके पर जिस तरह से 'पीपीपी' के लोगों ने सिंध प्रांत में शक्ति प्रदर्शन किया उससे ज़ाहिर था कि बिलावल का मैदान तैयार हो रहा है। मौके पर मौजूद बीबीसी संवाददाता शाहजेब जिलानी का कहना है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और बिलावल इस रैली को पार्टी के पक्ष में अच्छी तरह से भुना सकते हैं।


ऑक्सफोर्ड विश्विद्यालय से स्नातक करने वाले बिलावल आने वाले चुनाव में 'पीपीपी' ही नहीं पाकिस्तान की राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बेनजीर
पांच साल पहले 2007 में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की हत्या एक रैली के दौरान कर दी गई थी। भारत से अलग होने के बाद पाकिस्तान में भुट्टो परिवार का अपना प्रभुत्व रहा है। खासतौर से वहां की राजनीति में। बेनजीर के पिता ने पीपीपी का गठन किया था और खुद बेनज़ीर दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed