{"_id":"5bef8b2abdec22694b42c48b","slug":"baloch-students-in-karachi-islamabad-carried-out-protests-for-release-of-activists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: खुफिया एजेंसी और सेना कर रही लोगों को अगवा, बलूच छात्र रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: खुफिया एजेंसी और सेना कर रही लोगों को अगवा, बलूच छात्र रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Nov 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रदर्शन करते हुए बलोच छात्र
- फोटो : ANI
पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद में बलोच छात्र लापता बलूच लोगों के परिवारों के साथ मिलकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि बलूच और पशतून के हजारों कार्यकर्ताओं जिन्हें कथित तौर पर आईएसआई और सेना ने किडनैप किया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
प्रदर्शन में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान की मीडिया इस मुद्दे पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन में शामिल एक शख्स का कहना है कि बाते कई सालों से बलोच परिवारों के सदस्य लापता हैं।Baloch students in Karachi&Islamabad carried out protests in solidarity with the families of the Baloch missing persons protesting in Quetta. They demanded immediate release of thousands of Baloch and Pashtun activists allegedly kidnapped and being tortured by Pak ISI & the army pic.twitter.com/zUvAfxnRjy
— ANI (@ANI) November 17, 2018
मामले पर वॉयस फॉर मिसिंग पर्सन नामक एनजीओ के अध्यक्ष नर्सिल्ला बलोच का कहना है कि अगर कैद हुए लोगों ने कोई गुनाह किया है तो उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाए। इसके बाद भी वह गलत साबित हों तो उन्हें सजा दी जाए।
प्रदर्शन कर रहे लोग ये भी आरोप लगा रहे हैं कि पाकिस्तान उनकी पुश्तैनी जमीनों को छीन रहा है। इसके बदले में उन्हें मुआवजा भी नहीं मिल रहा। इसके खिलाफ जो भी आवाज उठाता है उसे सेना अगवा कर लेती है। ऐसे लोगों को या तो जेल में डाल दिया जाता है या फिर हत्या कर दी जाती है।