{"_id":"5a1b9c884f1c1b74698be376","slug":"after-protest-by-islamist-in-pakistan-their-law-minister-zahid-hamid-resigned-from-his-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कानून मंत्री जाहिद हामिद ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कानून मंत्री जाहिद हामिद ने दिया इस्तीफा
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक विरोध प्रदर्शन के आगे पाकिस्तान सरकार ने घुटने टेक दिए हैं। पाकिस्तान के कानून मंत्री जाहिद हामिद ने विरोध के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पाकिस्तानी मीडिया की जानकारी के मुताबिक जाहिद हामिद ने रविवार को इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने तीन हफ्ते के लंबे विरोध को खत्म कर दिया है। विरोध की अध्यक्षता कर रहे इस्लामिक ग्रुप तहरीक-ए-लब्बैक के प्रवक्ता एजाज अशर्फी ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी मांग को स्वीकार कर लिया गया है, इसलिए वे पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से पुरानी प्रक्रिया का फिर से बहाल कर दिया गया था, लेकिन वे कानून मंत्री जाहिद के हटाए जाने की मांग पर अड़े हुए थे। दरअसल, चुनाव प्रक्रिया के शपथ पत्र में पैगम्बर मोहम्मद का नाम हटा दिए जाने के बाद पाकिस्तान में हिंसा भड़क उठी थी।
विज्ञापन
हिंसा को काबू करने के लिए पुलिस और सेना ने कार्रवाई की जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हो गए। हिंसा इस कदर बढ़ रही थी कि इसकी लपटों ने कराची और लाहौर समेत अन्य शहरों को भी चपेट में ले लिया।
पढ़ें: मिलिट्री को साइड कर प्रदर्शन को रोकने के लिए राजनीतिक हल खोज रहा पाक
प्रदर्शनकारियों ने पाक के कानून मंत्री जाहिद हमीद के घरपर भी हमला किया था। इस बीच, हालात बेकाबू होते देख सरकार ने निजी टीवी चैनलों के प्रसारण के साथ ही फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब पर भी रोक लगा दी गई।