फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   20 crore given to lawyer who lobbying for pakistan in kulbhushan jadhav case

'कुलभूषण मामले में पाकिस्तान की पैरवी के लिए वकील को दिए गए 20 करोड़ रुपये'

Mon, 30 Apr 2018 03:57 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Mon, 30 Apr 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
20 crore given to lawyer who lobbying for pakistan in kulbhushan jadhav case

पाकिस्तान से छपने वाले उर्दू अखबारों में इस हफ्ते पाकिस्तान का सालाना बजट और 29 अप्रैल को लाहौर में इमरान खान की पार्टी की रैली से जुड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। सबसे पहले बात पाकिस्तान के सालाना बजट की। इसी हफ्ते पाकिस्तान का सालाना बजट भी पेश हुआ। केंद्रीय वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने भारी शोर-शराबे, हाथापाई और नारेबाजी के बीच संसद में बजट पेश किया।

विज्ञापन


अखबार नवा-ए-वक्त के अनुसार, विपक्षी पार्टियों ने पहले तो बजट की कॉपी फाड़ी, वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की लेकिन जब संसद अध्यक्ष के आदेश पर वित्त मंत्री बजट का भाषण देते रहे तो विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। अखबार जंग ने बजट के हवाले से एक खास जानकारी दी है। अखबार के अनुसार, कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक अदालत में पाकिस्तान की पैरवी कर रहे वकील को 20 करोड़ पाकिस्तानी रुपए दिए गए हैं।
विज्ञापन


कुलभूषण जाधव भारतीय नागरिक हैं जो इस समय जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में सजा काट रहे हैं। पाकिस्तान की अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायिक अदालत में इसे चुनौती दी थी जिसके बाद अदालत ने मौत की सजा पर रोक लगा दी थी। फिलहाल ये मामला अंतरराष्ट्रीय अदालत में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सालाना बजट में बरपा हंगामा

20 crore given to lawyer who lobbying for pakistan in kulbhushan jadhav case

वहीं, सालाना बजट पेश करने वाले मिफ्ताह इस्माइल को कुछ घंटे पहले ही वित्त मंत्री बनाया गया था। मौजूदा सरकार 30 मई को अपना कार्यकाल पूरा कर लेगी और एक जून से आंतरिक सरकार काम करेगी। विपक्ष का इन्हीं दो मुद्दों पर सख्त विरोध था। उनके अनुसार केवल कुछ घंटे पहले वित्त मंत्री बनाए गए एक गैर-निर्वाचित व्यक्ति का बजट पेश करना गलत है और दूसरा ये कि इस सरकार को पूरे साल का बजट पेश करने का कोई हक नहीं है।

लेकिन सत्तारुढ़ पार्टी का कहना है कि इसमें कुछ भी गैर-कानूनी या असंवैधानिक नहीं है। रोजनामा खबरें के अनुसार वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया उसमें रक्षा के लिए लगभग 11 अरब डॉलर रखा गया है जो कि पिछले साल के मुकाबले 19।5 फीसदी अधिक है। लेकिन अखबार नवा-ए-वक्त के अनुसार, पाकिस्तान का रक्षा बजट भारत के रक्षा बजट से बहुत कम है। अखबार के अनुसार भारत का रक्षा बजट करीब 62 अरब डॉलर है।

इमरान खान का शरीफ बंधुओं पर हमला

20 crore given to lawyer who lobbying for pakistan in kulbhushan jadhav case

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान रविवार, 29 अप्रैल को लाहौर के ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान पर एक रैली करेंगे। अखबार एक्सप्रेस के अनुसार, इस रैली में इमरान खान अपनी पार्टी की नई नीतियों की घोषणा करेंगे जो कि 10 बिंदुओं पर आधारित होंगी। इमरान खान ने इसे ''मदर ऑफ ऑल जलसा'' करार दिया है। रैली से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान इमरान खान ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ पर जमकर हमला बोला।

अखबार के अनुसार इमरान खान का कहना था कि नवाज शरीफ नेल्सन मंडेला नहीं बल्कि मारकोस हैं जबकि उनके भाई और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ भ्रष्ट टोले के प्रमुख हैं। शहबाज शरीफ ने भी इमरान खान को करारा जवाब दिया। रोजनामा खबरें के अनुसार शहबाज शरीफ का कहना था, ''इलजाम खान (इमरान खान) ने खैबर पख्तूनख्वा और आसिफ अली जरदारी ने सिंध को बर्बाद कर दिया है।'' इमरान खान ने अपनी बातचीत में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। इमरान खान का कहना था, ''नरेंद्र मोदी का माइंडसेट ऐसा नहीं कि उनसे बातचीत की जाए।''

पाकिस्तान-रूस की दोस्ती

20 crore given to lawyer who lobbying for pakistan in kulbhushan jadhav case

अखबार दुनिया में एक खास खबर छपी है जिसके पाकिस्तान और रूस के बीच बढ़ती दोस्ती अमेरिका के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। दुनिया के अनुसार प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार एक बड़े प्रतिनिधि मंडल के साथ रूस गए थे और उसके बाद सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी रूस गए थे। अखबार लिखता है कि क्षेत्र में बदलते हालात और अपने सामरिक हितों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान एक बड़ी करवट ले रहा है।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश सचिव शमशाद अहमद खान के हवाले से अखबार लिखता है कि अमेरिका को ये बात पसंद नहीं आ रही है और वो इस नए घटनाक्रम को लेकर चिंतित है। शमशाद खान कहते हैं, ''अंतरराष्ट्रीय संबंधों में दिलों की बात कम होती है, हितों की ज्यादा। हालात हमेशा एक जैसे नहीं रहते। ये बहुत पहले हो जाना चाहिए था।'' उनके अनुसार पाकिस्तान और रूस को करीब लाने में चीन की बड़ी भूमिका है और ये अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में एक नई लामबंदी की ओर इशारा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed