{"_id":"5d5fe9158ebc3e0175539044","slug":"pakistan-writes-to-united-nations-human-rights-council-on-kashmir-issue-foreign-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर फिर से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को पत्र लिखा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर फिर से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को पत्र लिखा
Fri, 23 Aug 2019 06:54 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : PTI
पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त को एक और पत्र भेजा है।
विदेश कार्यालय ने कहा कि यह पत्र विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा भेजा गया।
उसने कहा कि पत्र में भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के बाद के परिणाम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है।
विदेश कार्यालय ने कहा कि विदेश मंत्री का पत्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों के साथ साझा किया जा रहा है।
भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से कहा है कि जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने का उसका कदम पूरी तरह से आंतरिक मामला है और उसने पाकिस्तान को वास्तविकता स्वीकार करने की सलाह दी।
विदेश कार्यालय ने कहा कि इससे पहले कुरैशी ने चार अगस्त को पत्र लिखा था।