{"_id":"5e583ecb8ebc3ef3fe6228bd","slug":"pakistan-worried-over-defence-deal-between-america-and-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सौदे से घबराया पाकिस्तान, क्षेत्र में अशांति बढ़ने का रोना रोया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सौदे से घबराया पाकिस्तान, क्षेत्र में अशांति बढ़ने का रोना रोया
Fri, 28 Feb 2020 10:33 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, पीटीआई
वर्ल्ड डेस्क, पीटीआई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अत्याधुनिक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर आपूर्ति के लिए भारत और अमेरिका के बीच 30 लाख डॉलर के रक्षा सौदे पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इस वजह से पहले से अशांत क्षेत्र में और अस्थिरता बढ़ेगी ।
विज्ञापन
विदेश विभाग की प्रवक्ता आयशा फारूकी ने यहां साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इस सौदे से पहले से अशांत क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ेगी। केवल पाकिस्तान को लेकर ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के दूसरे देशों के प्रति भी भारत के आक्रामक रवैये के बारे में हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कई बार सचेत किया है।’
विज्ञापन
पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दूर करने में ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश का भी स्वागत किया और दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने आतंकवाद के खिलाफ इस्लामाबाद के प्रयासों की सराहना की। फारूकी ने कहा कि ट्रंप की टिप्पणी से पता चलता है कि पाकिस्तान-अमेरिका के संबंध आगे की ओर बढ़ रहे हैं ।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन भारत ने अमेरिका को बता दिया कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है और मध्यस्थता के लिए किसी भी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है।