{"_id":"66a459232696dc74b9072b2a","slug":"pakistan-womans-legs-chopped-as-she-tried-to-end-abusive-marriage-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: मारपीट करता था पति, महिला ने तलाक के लिए डाली अर्जी, पिता और चाचा ने कुल्हाड़ी से काट दिए पैर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: मारपीट करता था पति, महिला ने तलाक के लिए डाली अर्जी, पिता और चाचा ने कुल्हाड़ी से काट दिए पैर
Sat, 27 Jul 2024 07:49 AM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 27 Jul 2024 07:49 AM IST
सार
गुल टाउन निवासी महिला सोबिया बतूल शाह का पति आए दिन उससे मारपीट करता था। किसी न किसी बात को लेकर उसे और उसके बच्चों को पीटा जाता था। उसने पति को कई बार समझाने की कोशिश की, मगर कुछ न हुआ। महिला ने अपने माता-पिता को भी पति के दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी। जब उसे कहीं से कोई आस न दिख तो महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाल दी।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में पति की मारपीट से परेशान होकर एक महिला ने तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली तो इससे गुस्साए पिता और चाचा ने उसके पैर काट दिए। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला इस्लामाबाद के गुल टाउन का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुल टाउन निवासी महिला सोबिया बतूल शाह का पति आए दिन उससे मारपीट करता था। किसी न किसी बात को लेकर उसे और उसके बच्चों को पीटा जाता था। उसने पति को कई बार समझाने की कोशिश की, मगर कुछ न हुआ। महिला ने अपने माता-पिता को भी पति के दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी। जब उसे कहीं से कोई आस न दिख तो महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी डाल दी।
विज्ञापन
महिला के तलाक की अर्जी डालने से परिवार की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। परिवारजनों ने महिला से तलाक की अर्जी वापस लेने के लिए कहा। मगर उसने मना कर दिया। इससे गुस्साए उसके पिता मुस्तफा शाह, चाचा सैयद कुर्बान शाह, एहसान शाह, शाह नवाज और मुश्ताक शाह कुल्हाड़ी लेकर सोबिया के घर पहुंचे। सोबिया ने बताया कि आरोपियों ने उससे मारपीट की और बाद में कुल्हाड़ी से उसके पैर काट दिए। घटना के बाद आरोपी महिला को तड़पता छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सोबिया को घायल अवस्था में नवाब शाह अस्पताल में भर्ती कराया। नौशारोफरोज के एसएसपी ने मामले को संज्ञान लेते हुए स्थानीय थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी और पीडि़ता की सुरक्षा करने के निर्देश दिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद एक संदिग्ध मुश्ताक शाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विकलांग हो गई महिला
महिला के पिता ने परिवार की झूठी शान को बचाने के लिए बेटी को जिंदगी भर का दुख दे दिया। महिला सोबिया दोनों पैर कटने के बाद विकलांग हो गई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।