फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan will send fake kashmiri and pro khalistani people in Howdy modi programme

'हाउडी मोदी' में खलल डाल सकता है पाक, कार्यक्रम में भेज सकता है नकली कश्मीरी

Sat, 21 Sep 2019 09:01 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Sep 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will send fake kashmiri and pro khalistani people in Howdy modi programme
हाउडी मोदी में पाकिस्तान खलल डालने की तैयारी कर रहा है - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे के लिए शुक्रवार को रवाना हो चुके हैं। वह रविवार को ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम के जरिए भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उनके साथ मंच साझा करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले ह्यूस्टन में रहने वाले कुछ लोगों ने दावा किया है कि मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए कुछ खालिस्तान समर्थक और नकली कश्मीरी समूह बनाकर आ सकते हैं।  

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने वाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर के जरिए कार्यक्रम को लेकर लोगों को नफरत भरे मैसेज भेजना और उन्हें वायरल करना  शुरू कर दिया है। ह्यूस्टन में रहने वाले भारतीय समुदाय का कहना है कि कुछ लोग अपने आप को कश्मीरी बताकर मोदी के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। जबकि हकीकत में वह न तो घाटी के मूल निवासी हैं और न ही उन्हें कश्मीरी बोलनी आती है। 
विज्ञापन


यह समूह पाकिस्तान के कुछ प्रतिनिधियों का है जो दुनिया के सामने झूठ पेश करना चाहते हैं। वैश्विक कश्मीरी पंडित समुदाय के मोहन सप्रू का कहना है कि जिहादी इस्लामी संगठन के वह लोग जो कश्मीर से नहीं हैं, वह भी झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। अभी पश्चिमी मीडिया और अमेरिकी राजनेता इस बात को नहीं जानते कि आतंकवाद के कारण कश्मीर में किस तरह दुष्कर्म, हत्या और कश्मीरी हिंदुओं का नरसंहार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में सिखों का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन सिख ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष जयदीप सिंह ने भी पाकिस्तान की साजिश के बारे में सूचना दी। उन्होंने कहा कि पूरे अमेरिका में भारतीय हिंदू और अल्पसंख्यक सिख बेहतर तरीके से साथ रहते हैं। मगर सोशल मीडिया पर चल रहे नफरत भरे संदेश से उनके बीच अलगाव पैदा हो रहा है। कुछ वाट्सऐप समूहों में यह बात प्रचारित की जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


माना जा रहा है कि पाकिस्तान समर्थित समूह ह्यूस्टन के बाद न्यूयॉर्क में भी मोदी का विरोध करने के लिए पहुंच सकते हैं। यहीं पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक होनी है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस के अनुसार मोदी विरोधी रैली के लिए तीन समूहों ने इजाजत मांगी है। पुलिस की मानें तो इन प्रदर्शनों में सात हजार लोग जुट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed