फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan will renamed Islamabad Kashmir Highway as Srinagar Highway, Foreign Minister shah mehmood qureshi announced

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने इस्लामाबाद के कश्मीर हाइवे का नाम बदलकर श्रीनगर हाइवे करने का किया एलान

Sat, 01 Aug 2020 11:07 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद  Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Aug 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will renamed Islamabad Kashmir Highway as Srinagar Highway, Foreign Minister shah mehmood qureshi announced
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी

पांच अगस्त भारत के लिए ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो गया है। पिछले साल पांच अगस्त को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की थी और इस साल भी पांच अगस्त को एक ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है। राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम पांच ्अगस्त को ही रखा गया है।

विज्ञापन


लेकिन यही पांच अगस्त का दिन पाकिस्तान को खटकने लगा है। पांच अगस्त को जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे के एक साल पूरे होने के विरोध में पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर मातम मनाने की तैयारी कर रहा है। वहां की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इसके लिए कई पन्नों का कार्यक्रम जारी किया है। इस बीच पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में कथित कश्मीर हाइवे का नाम बदलकर श्रीनगर हाइवे करने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


कुरेशी यहीं नहीं रुके उन्होंने दिन में ही ख्वाब देखते हुए कहा कि उनकी मंजिल श्रीनगर है और यह हाइवे एक दिन उन्हें श्रीनगर तक लेकर जाएगी। पाक विदेश मंत्री ने कहा कि पांच अगस्त को देश में काला दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को पाकिस्तान पूरे साल मनाने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने अपने एजेंडे के तहत जिस राजमार्ग का नाम बदलकर श्रीनगर हाइवे किया है वह सड़क पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को पश्चिम में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे ई-75 से जोड़ती है। इस सड़क की कुल लंबाई  मात्र 25 किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed