फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan will inaugurate the Kartarpur Corridor on 9 Nov before birth anniversary of Guru Nanak Dev

9 नवंबर को होगा करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन, रोजाना 5 हजार श्रद्धालु करेंगे दर्शन

Mon, 16 Sep 2019 08:57 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 16 Sep 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Pakistan will inaugurate the Kartarpur Corridor on 9 Nov before birth anniversary of Guru Nanak Dev
करतारपुर कॉरिडोर (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने कहा है कि वो गुरु नानक की जयंती से पहले नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खोल देगा। पाकिस्तान के परियोजना निदेशक आतिफ मजीद ने कहा कि पाकिस्तान नौ नवंबर को गलियारे का उद्घाटन करेगा, जबकि 11 नवंबर को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुरुआत में 5000 श्रद्धालु भारत से आएंगे और बाद में हम प्रतिदिन 10,000 श्रद्धालुओं को अनुमति देंगे। आव्रजन के लिए कुल 152 काउंटर स्थापित किए जाएंगे। सीमा टर्मिनल शून्य बिंदु से 350 मीटर की दूरी पर होगा। हम श्रद्धालुओं को हवाई अड्डे जैसी सुविधा प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

 



बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान दूतावास ने उन भारतीय सिखों को वीजा जारी करना शुरू कर दिया जो 28 अक्टूबर से करतारपुर साहिब तक जाने वाले नगर कीर्तन में शामिल होना चाहते हैं। दिल्ली से शुरू होकर नगर कीर्तन 31 अक्तूबर को गुरुद्वारा ननकाना साहिब भी पहुंचेगा।

पाकिस्तान में वाघा सीमा पर पहुंचने पर नगर कीर्तन का स्वागत पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार, पंजाब के राज्यपाल चौधरी मोहम्मद सरवर, धार्मिक मामलों के संघीय मंत्री पीर नूरुल हक कादरी और अन्य संघीय व प्रांतीय मंत्रियों का समूह करेगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने इसकी पुष्टि की।


इसके साथ ही पाकिस्तान ने नगर कीर्तन के लिए वीजा जारी करना शुरू कर दिया है। इस नगर कीर्तन के लिए कुछ 1500 वीजा जारी किए जाएंगे। अधिकतर वीजा के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सरना के अनुसार, पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें वर्ष 2018 में नगर कीर्तन की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed