फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Updates: Omar Ayub of Imran Khan's party named leader of opposition in National Assembly

Pakistan: कैबिनेट को अंतिम रूप देगा PML-N और PPP का सत्तारूढ़ गठबंधन; PTI ने उमर अयूब को बनाया विपक्ष का नेता

Sun, 10 Mar 2024 09:33 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Mar 2024 09:33 PM IST
सार

Pakistan: पीएमएल-एन और पीपीपी का सत्तारूढ़ गठबंधन जल्द ही संघीय मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने वाला है। पीएमएल-एन ने अपनी प्रमुख सहयोगी पार्टी पीपीपी को मंत्रिमंडल में शामिल होने का आग्रह करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Pakistan Updates: Omar Ayub of Imran Khan's party named leader of opposition in National Assembly
उमर अयूब खान - फोटो : एक्स

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और सुन्नी इत्तेहाद काउसिंल (एसआईसी) ने साझा रूप से उमर अयूब खान को नेशनल असेंबली में विपक्ष का नेता बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई-एसआईसी ने नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक के कार्यालय में शनिवार को दस्तावेज जमा करके नामांकन को औपचारिक रूप दिया। 

विज्ञापन

आम चुनाव में उमर अयूब खान पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के शहबाज शरीफ से हार गए थे। पीटीआई समर्थित करीब 90 सदस्य आरक्षित सीट सुरक्षित करने के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुने गए। बाद में ये सभी एसआईसी में शामिल हो गए। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, नेशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष मलिक आमिर डोगर ने एसआईसी सुप्रीमो साहिबजादा हामिद रजा और नेशनल असेंबली के सदस्य अली मोहम्मद खान, रियाज फत्याना, डॉ. निसार अहमद जट्ट और अन्य की मौजूदगी में नामांकन पत्र सौंपे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के उम्मीदवार आसिफ अली जरदारी के खिलाफ पीटीआई-एसआईसी के उम्मीदवार थे। जिन्हें शनिवार को राष्ट्रपति बनाया गया। उन्होंने रविवार को पद की शपथ ली। एक सवाल के जवाब में निसार जट ने उम्मीद जताई कि अयूब 13 या 14 मार्च को चुनाव के बजाए नामांकन के जरिए नेशनल असेंबली में विपक्षी नेता बनेंगे। विपक्ष के नेता को संघीय मंत्री का दर्जा प्राप्त होता है। उन्हें एक अलग कार्यकाल मिलता है, जहां आमतौपर विपक्षी दल बैठकें करते हैं। लोक लेखा समिति की अध्यक्षता आमतौर पर विपक्ष के नेता द्वारा की जाती है। 

विज्ञापन

मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने वाला सत्तारूढ़ गठबंधन
पीएमएल-एन और पीपीपी का सत्तारूढ़ गठबंधन जल्द ही संघीय मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने वाला है। पीएमएल-एन ने अपनी प्रमुख सहयोगी पार्टी पीपीपी को मंत्रिमंडल में शामिल होने का आग्रह करने का फैसला किया है। तीन बार के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री शहबाज के अलावा अन्य नेताओं ने भाग लिया। इस बैठक में फैसला किया गया कि संघीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के अनुरोध के साथ पीपीपी से फिर संपर्क किया जाना चाहिए। 

'द न्यूज इंटरनेशन' ने रविवार को कहा, शहबाज शरीफ ने शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव से पहले हुई बैठक में कहा कि वह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के बाद आसिफ अली जरदारी से बात करेंगे। खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज ने जरदारी हाउस में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ छोटी सी मुलाकात की। इस दौरान शहबाज ने अपने अनुरोध को दोहराया कि पीपीपी को भी मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed