Pakistan Updates: तहरीक-ए-तालिबान के कमांडर वलीउल्लाह को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, कई मामलों में था वांछित
Pakistan Updates: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मलंग अड्डा में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान आतंकवादियों की तरफ से सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं गईं। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कमांडर वलीउल्लाह को मार गिराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खैबर-पख्तूनवा प्रांत में प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के शीर्ष कमांडर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया है कि टीटीपी के शीर्ष कमांडर वलीउल्लाह को आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने एक खुफिया कार्रवाई में मार गिराया। बताया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा के ताजुरी रोड के पास मलंग अड्डा में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान आतंकवादियों की तरफ से सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं गईं। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने वलीउल्लाह को ढेर कर दिया।
इन मामलों में वांछित था वलीउल्लाह
बताया गया है कि वलीउल्लाह टीटीपी के टीपू गुल संगठन का स्थानीय कमांडर था। वलीउल्लाह सीटीडी बन्नू, डीआई खान में बम विस्फोट के मामलों में वांछित था। इसके अलावा उसने पुलिस और सुरक्षा बलों पर भी जानलेवा हमला किया था।
बता दें कि तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) को आतंकी संगठन अल-कायदा का करीबी माना जाता है। टीटीपी को पूरे पाकिस्तान में कई घातक हमलों के लिए दोषी ठहराया गया है। इन हमलो में वर्ष 2009 में सेना मुख्यालय पर हमला, सैन्य ठिकानों पर हमले और 2008 में इस्लामाबाद में मैरियट होटल पर बमबारी भी शामिल है।
चीन के नागरिकों के सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाएगा पाकिस्तान
पाकिस्तान का कहना है कि वह चीन के श्रमिकों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठा रहा है। इसके अलावा विदेशी नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक पाकिस्तान में एक विशेष सुरक्षा बल भी तैयार किया जाएगा। गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने रविवार को इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास के राजदूत जियांग जैडोंग से मुलाकात की। इस दौरान नकवी ने पाकिस्तान में चीन के नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक योजना साझा की।बैठक के दौरान उन्होंने पाकिस्तान-चीन संबंधों को बढ़ावा देने और चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए उठाए गए सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में चीन के नागरिकों की सुरक्षा के लिए योजना तैयार की गई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान की प्रगति और विकास के लिए काम कर रहे चीन के नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।