फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan terrorist attack five policemen killed in attack in khyber pakhtunkhwa

Pakistan: पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को फिर बनाया निशाना, हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

Tue, 23 Dec 2025 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 23 Dec 2025 03:38 PM IST
सार

पाकिस्तान में टीटीपी के हमले लगातार जारी हैं। ताजा हमले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस के वाहन पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों की जान ले ली। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
pakistan terrorist attack five policemen killed in attack in khyber pakhtunkhwa
पाकिस्तान में आतंकी हमला (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान में एक बार आतंकियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमला किया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी मारे गए हैं। घटना पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा राज्य की है, जहां मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें वैन सवार पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


रूटीन पेट्रोलिंग पर थे पुलिसकर्मी
स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमला खैबर पख्तूनख्वा जिले के करक जिले में हुई, जहां पुलिसकर्मी रुटीन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने पुलिस के वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हमले के बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावरों की तलाश के लिए भी अभियान शुरू कर दिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन


सोहेल अफरीदी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बरकरार रखना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायराना हमले सुरक्षाबलों और सरकार के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते। पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि उनके सुरक्षाबलों पर हमले कट्टरपंथी संगठन टीटीपी द्वारा किए जा रहे हैं। खासकर अफगानिस्तान से लगती सीमा पर टीटीपी के हमले लगातार हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bangladesh: भारत-बांग्लादेश संबंध खराब दौर में, ढाका ने बंद की वीजा सेवाएं; 10 बिंदुओं में जानिए पूरा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed