{"_id":"5d9468a98ebc3e0149509f02","slug":"pakistan-summons-indian-envoy-over-ceasefire-violations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को किया तलब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को किया तलब
Wed, 02 Oct 2019 02:57 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सैनिकों द्वारा कथित संघर्ष विराम उल्लंघन के विरोध में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और कहा गया कि इस हमले में एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विदेश कार्यालय ने कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया और सार्क) मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया और मंगलवार को एलओसी के नेजापीर और बग्सर सेक्टरों में भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की निंदा की।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारतीय बलों द्वारा बिना किसी कारण गोलीबारी में, एक 50 वर्षीय महिला, नूरजहां की मौत हो गई और तीन अन्य नागरिक घायल हो गए।
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता फैसल ने यह भी आरोप लगाया कि एलओसी और वर्किंग बाउंड्री के साथ भारतीय सेनाएं लगातार सैन्य क्षेत्रों को भारी-कैलिबर मोर्टार और स्वचालित हथियारों से निशाना बना रही हैं, जो अभी भी जारी है।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब बढ़ गया जब भारत ने जम्मू कश्मीर को दिए जाने वाले विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त कर दिया और इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया।