फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan suicide attack Bannu Cant explosive laden vehicles terrorists killed casualties hindi news updates

Pakistan Suicide Attack: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में छावनी पर आत्मघाती हमला, 12 लोगों की मौत; छह आतंकी ढेर

Tue, 04 Mar 2025 10:50 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 04 Mar 2025 10:50 PM IST
सार

पाकिस्तान की एक सैन्य छावनी पर आत्मघाती हमले की खबर है। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। रिपोर्ट के मुताबिक छह आतंकी भी मारे गए हैं।

विज्ञापन
Pakistan suicide attack Bannu Cant explosive laden vehicles terrorists killed casualties hindi news updates
पाकिस्तान के बन्नू में आत्मघाती हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में बन्नू में दो विस्फोटक लदे वाहनों ने सैन्य छावनी की चारदीवारी में टक्कर मार दी। मंगलवार को इस आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। सेना के जवानों ने कम से कम छह आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावरों ने मंगलवार को सूर्यास्त के समय खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बन्नू छावनी की दीवार पर हमला किया।
विज्ञापन

Pakistan suicide attack Bannu Cant explosive laden vehicles terrorists killed casualties hindi news updates
पाकिस्तान के बन्नू में आत्मघाती हमला, अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : पीटीआई
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े गुट का हमला
हाफिज गुल बहादुर से जुड़े कम चर्चित जैश अल फुरसान ने बन्नू आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली। यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के कई गुटों में से एक है। बन्नू स्थित डीएचक्यू अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. नुमान के अनुसार, बन्नू छावनी में आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए और 30 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों में चार बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

अस्पताल अधिकारियों के हवाले से सूत्रों ने बताया कि आत्मघाती हमलावरों द्वारा बनाए गए बमों से पास की इमारतों में एक दर्जन लोगों के हताहत होने की खबर है, जबकि राहत और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों ने बन्नू छावनी की चारदीवारी से सटी एक मस्जिद के मलबे से चार शव बरामद किए हैं। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistan suicide attack Bannu Cant explosive laden vehicles terrorists killed casualties hindi news updates
पाकिस्तान के बन्नू में आत्मघाती हमला, अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : पीटीआई
सुरक्षाबलों ने हमलावरों को मार गिराया
सूत्रों ने बताया कि 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि विस्फोटों के बाद छावनी की दीवार ढह गई और कम से कम पांच से छह हमलावरों ने छावनी में घुसने की कोशिश भी की। सुरक्षाबलों ने हमलावरों को मार गिराया। सूत्रों ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने छावनी की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों को सील कर दिया है। विस्फोट स्थल तक हमलावरों पहुंच नहीं दी है।
विज्ञापन

Pakistan suicide attack Bannu Cant explosive laden vehicles terrorists killed casualties hindi news updates
Chief Minister Ali Amin Gandapur - फोटो : एएनआई
रमजान के महीने में ऐसी घटनाएं निंदनीय और दुखद: मुख्यमंत्री
सुरक्षाबलों ने बताया कि आत्मघाती विस्फोट के बाद छावनी में घुसे कम से कम छह आतंकवादियों को मार गिराया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने बन्नू विस्फोट की निंदा की है। उन्होंने घटना पर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। गंडापुर ने कहा, रमजान के पवित्र महीने के दौरान ऐसी घटनाएं बेहद निंदनीय और दुखद हैं।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed