{"_id":"5ff8165f8ebc3e3097107dff","slug":"pakistan-successfully-test-fires-indigenously-developed-weapons-rocket-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने देश में विकसित रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया, 140 किमी तक मार करने में सक्षम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने देश में विकसित रॉकेट प्रणाली का सफल परीक्षण किया, 140 किमी तक मार करने में सक्षम
Fri, 08 Jan 2021 04:23 PM IST
दीप्ति मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistan
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने देश में विकसित रॉकेट प्रणाली का गुरुवार को सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। अधिकतम 140 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम यह गाइडेड मल्टी लांच रॉकेट सिस्टम अपने साथ पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम है।
विज्ञापन
सेना की मीडिया इकाई के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने बताया कि फतह-1 नाम की यह प्रणाली 140 किलोमीटर की दूरी तक के ठिकानों तक पहुंच सकती है और यह पाकिस्तानी सेना को सटीक निशाना लगाने में सक्षम बनाएगी। इससे पहले पाक ने चीन की वायुसेना के साथ 20 दिन का शाहीन-9 युद्धाभ्यास भी किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान, संयुक्त सैन्य प्रमुख समिति के अध्यक्ष जनरल नदीम रजा और थलसेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने इस परीक्षण पर वैज्ञानिकों और संबंधित कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
नहीं दी मिसाइल और परीक्षण की कुछ खास जानकारी
हालांकि, पाक सेना ने इस प्रणाली के बारे में और अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। यह परीक्षण कहां किया गया, इसे लेकर भी पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। पाक सेना की ओर से जारी 15 सेकेंड के वीडियो के पहले हिस्से में रॉकेट फायर होता दिखता है और दूसरे भाग में मिसाइल एक झंडे से कुछ दूरी पर गिरती दिखती है।
एलओसी पार करीब 400 आतंकी भारत में घुसपैठ के इंतजार में
नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार करीब 400 आतंकवादी ‘लांच पैड’ पर हैं और वे सर्दियों के दौरान जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि घुसपैठ रोधी ग्रिड आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में धकेलने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल करता रहा है। सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सर्दियों में भी आतंकवादियों को भारत में धकेलने की कोशिश कर रहा है, जबकि भारी बर्फबारी के कारण सीमा से सटे पर्वतीय इलाके और दर्रे बर्फ से ढके हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में 44 आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ किए जाने की खबरें आईं जबकि 2019 में यह संख्या 141 और 2018 में 143 थी।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सर्दियों में भी आतंकवादियों को भारत में धकेलने की कोशिश कर रहा है, जबकि भारी बर्फबारी के कारण सीमा से सटे पर्वतीय इलाके और दर्रे बर्फ से ढके हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2020 में 44 आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ किए जाने की खबरें आईं जबकि 2019 में यह संख्या 141 और 2018 में 143 थी।