फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Shahbaz sharif blame on Imran Khan, for working at the behest of India

Pakistan: शहबाज शरीफ सरकार ने अब चलाया घिसा-पिटा पाकिस्तानी ब्रह्मास्त्र!

Thu, 18 Aug 2022 04:50 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 18 Aug 2022 04:50 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सोशल मीडिया पर चला ‘नकारात्मक अभियान’ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और भारत के साझा प्रयास का नतीजा था...

विज्ञापन
Pakistan: Shahbaz sharif blame on Imran Khan, for working at the behest of India
Pakistan: Shahbaz Sharif - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

देश में तेजी से लोकप्रियता खो रही और लगभग हर मोर्चे पर नाकाम शहबाज शरीफ सरकार ने अब अपना आखिरी हथियार चल दिया है। अब उसने भारत विरोधी भावना फैला कर मुश्किलों की बैतरणी पार करने का दांव चला है। पाकिस्तानी सियासत की यह खास पहचान रही है कि जब खुद खड़ी की मुसीबतों में पार्टियां या नेता फंस जाते हैं, तो वे भारत विरोधी भावनाएं उभार कर मुश्किलों का हल ढूंढते हैं।

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की लोकप्रियता शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन- पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के लिए लगातार बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस बीच शरीफ सरकार देश के आर्थिक संकट का हल निकालने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिस वजह से पाकिस्तान के कर्ज चुकाने में अक्षम (डिफॉल्टर) होने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच शरीफ सरकार ने पिछले एक अगस्त को बलूचिस्तान में सेना के हेलीकॉप्टर के हुए हादसे के बाद सोशल मीडिया पर उठाए गए सवालों के लिए भारत और इमरान खान को दोषी ठहराने की चाल चली है। शरीफ सरकार की कोशिश यह धारणा बनाने की है कि इमरान खान भारत के इशारे पर काम कर रहे हैँ।

विज्ञापन

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर हादसे के बाद सोशल मीडिया पर चला ‘नकारात्मक अभियान’ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और भारत के साझा प्रयास का नतीजा था। उन्होंने इल्जाम लगाया कि पीटीआई और भारत दोनों पाकिस्तानी सेना को बदनाम करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर हादसा बलूचिस्तान के लासबेला जिले में हुआ था। उसमें छह पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। उसके बाद सोशल मीडिया पर इस हादसे को लेकर पाकिस्तान के लोगों ने कई सवाल उठाए। लेकिन इन सवालों से पाकिस्तानी सेना भड़क गई। समझा जाता है कि उसके दबाव में पाकिस्तान सरकार ने ‘नकारात्मक’ सोशल मीडिया पोस्ट डालने वाले लोगों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। सरकार ने कहा है कि ऐसे तमाम लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसी बीच ऐसा लगता है कि पीडीएम ने इस मामले का सियासी फायदा उठाने का भी मन बनाया है। उसने सोशल मीडिया पर चली मुहिम के लिए पहले पीटीआई को दोषी ठहराया। फिर भारत पर आरोप लगाए गए।

रक्षा मंत्री आसिफ ने इल्जाम लगाया कि भारत से चलने वाले 18 सोशल मीडिया अकाउंट्स को इस मुहिम में शामिल पाया गया है। उन्होंने कहा- भारतीय चैनलों पर कहा जा रहा है कि पीटीआई और उसके नेता इमरान खान ने पाकिस्तान में भारतीय हितों को उस हद तक साधा है, जितना भारत अरबों डॉलर खर्च करके नहीं कर पाता। लेकिन इन कथित भारतीय अकाउंट्स के बारे में आसिफ ने कोई ब्योरा नहीं दिया।

आसिफ ने कहा कि इस मामले की जांच अब अपने निष्कर्ष तक पहुंचने वाली है। पर्यवेक्षकों ने सवाल किया है कि जब जांच अभी तक अपने अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, तो आखिर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इतने भरोसे के साथ भारतीय अकाउंट्स और पीटीआई को सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट्स के लिए दोषी कैसे ठहरा दिया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed