फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan security forces killed Tehreek e Taliban commander and 10 militants

पाकिस्तान: सुरक्षाबलों ने टीटीपी कमांडर समेत 11 आतंकवादी किए ढेर, TTP ने खत्म किया युद्धविराम

Tue, 29 Nov 2022 02:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 02:45 AM IST
सार

अफगान सीमा से आने वाले टीटीपी के लड़ाकों और सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो गया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई। आतंकवादी पूरी तरह से अमेरिकी नाइट विजन डिवाइस (एनवीडी) उपकरण और भारी हथियारों से लैस थे।

विज्ञापन
Pakistan security forces killed Tehreek e Taliban commander and 10 militants
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने टीटीपी का एक कमांडर और दस आतंकवादी मार गिराए। सूत्र ने बताया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से सटे अशांत लक्की मरवत में मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की गोलीबारी में टीटीपी कमांडर टीपू और दस अन्य मारे गए।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुरक्षा बल भी घायल हुए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अफगान सीमा से आने वाले टीटीपी के लड़ाकों और सुरक्षाबलों का आमना-सामना हो गया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी हुई। आतंकवादी पूरी तरह से अमेरिकी नाइट विजन डिवाइस (एनवीडी) उपकरण और भारी हथियारों से लैस थे।
विज्ञापन


संघर्ष विराम लिया वापस 
प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने जून में सरकार के साथ हुए अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम को सोमवार को वापस ले लिया और अपने उग्रवादियों को देश भर में हमले करने का आदेश दिया। आतंकवादी समूह ने एक बयान में कहा विभिन्न क्षेत्रों में मुजाहिदीन (आतंकवादियों) के खिलाफ सैन्य अभियान चल रहे हैं। इसलिए पूरे देश में हमले कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान तालिबान के रूप में जाना जाता है टीटीपी को
टीटीपी को पाकिस्तान तालिबान के रूप में भी जाना जाता है। यह 2007 में कई आतंकवादी संगठनों को मिलाकर बना था। टीटीपी ने कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू और लक्की मरवत क्षेत्रों में सैन्य संगठनों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के बाद युद्धविराम को समाप्त करने का निर्णय लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed