फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan scared by PM Modi speech over Sindhu Water Treaty

भारत द्वारा जल प्रवाह मोड़ने के प्रयास को माना जाएगा आक्रामकता का कार्य: पाकिस्तान

Thu, 17 Oct 2019 10:49 PM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 17 Oct 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pakistan scared by PM Modi speech over Sindhu Water Treaty
इमरान खान और मोहम्मद फैसल - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि उसके पास तीन पश्चिमी नदियों पर ‘विशेष अधिकार’ हैं और भारत द्वारा इन नदियों के प्रवाह को मोड़ने के किसी भी प्रयास को ‘आक्रामकता का कार्य’ माना जाएगा।

विज्ञापन


विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान में पानी के प्रवाह को रोकने की हालिया टिप्पणी के संबंध में एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। 
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी सरकार पाकिस्तान में बहने वाले पानी को रोक देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैसल ने कहा कि सिंधु जल संधि के तहत तीन पश्चिमी नदियों के पानी पर पाकिस्तान का ‘विशेष अधिकार’ है। उन्होंने नदियों का नाम लिए बिना कहा कि ‘भारत द्वारा इन नदियों के प्रवाह को मोड़ने के किसी भी प्रयास को आक्रामकता का कार्य माना जाएगा और पाकिस्तान को जवाब देने का अधिकार है।’


पांच अगस्त को जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों को कम किया है और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed