फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan says 54 people being investigated over Pulwama attack but no links found 

पुलवामा पर पाकिस्तान का एक और झूठ, कहा- भारत के बताए स्थानों पर नहीं हैं आतंकी शिविर

Thu, 28 Mar 2019 03:14 PM IST
sapna singla वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Thu, 28 Mar 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan says 54 people being investigated over Pulwama attack but no links found 
Pakistan PM Imran Khan - फोटो : File Photo

पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस्ते पर हुए आत्मघाती हमले को लेकर एक बार फिर झूठ बोला है। पाकिस्तान का कहना है कि इस हमले के बाद जिन 54 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया था वो पुलवामा हमले की साजिश में शामिल नहीं हैं। उन्हें हिरासत में लेकर जांच की गई लेकिन हमले से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला। इन संदिग्धों का हमले से कोई संबंध नहीं है।


loader

पाकिस्तान के विदेश विभाग द्वारा जारी बयान में यह भी कहा गया है कि, भारत ने जिन 22 स्थानों पर आतंकी शिविर होने की जानकारी दी थी, उनकी जांच की गई| इसके बाद पता चला कि ऐसे कोई आतंकी शिविर हैं ही नहीं। बयान में कहा गया है कि यदि भारत अनुरोध करेगा तो पाकिस्तान इन स्थानों की यात्रा की इजाजत भी दे सकता है। पाक ने कहा कि सहयोग करने की प्रतिबद्धता के मद्देनजर उसने कुछ प्रश्नों के साथ अपनी जांच के प्रारंभिक निष्कर्ष बुधवार को भारत के साथ साझा किए।



भारत ने पुलवामा आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ पाकिस्तान को सबूत सौंपे थे। ये सबूत उस वक्त सौंपे गए जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले के सबूत सामने आने पर कार्रवाई करने की बात कही थी। इसमें पाकिस्तान स्थित आतंकियों के ठिकानों के बारे में कहा गया है। भारत ने 27 फरवरी को डोजियर पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपा  था। अब इस जांच के माध्यम से पाकिस्तान ने खानापूर्ति की है।

पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा कि डोजिअर मिलने के बाद जांच दल का गठन किया गया, कई लोगों को जांच के लिए हिरासत में लिया गया, सोशल मीडिया सामग्री के तकनीकी पहलुओं पर भी काम किया गया, जो भारतीय दस्तावेजों का मुख्य आधार है।

पाकिस्तानी विदेश विभाग ने कहा है, भारत की ओर से सौंपा गया डोजियर 91 पन्नों का है। जिसके छह भाग हैं। केवल दूसरा और तीसरा भाग ही पुलवामा हमले से संबंधित है। अन्य भागों में सामान्य आरोप लगाए गए हैं। पकिस्तान उन भागों पर ध्यान दे रहा है जो पुलवामा हमले से संबंधित हैं। 

पाकिस्तान का कहना है कि उसने जांच के दौरान उन सभी जानकारियों की भी अच्छी तरह से जांच की गई है, जो भारत ने सौंपी हैं। इसमें आदिल डार का वीडियो भी है, जिसमें वो हमले की जिम्मेदारी ले रहा है। इसमें पुलवामा हमले का समर्थन करने वाले वीडियो और मैसेज शेयर करने के लिए जिन व्हाट्सएप और टेलीग्राम नंबरों का इस्तेमाल हुआ भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed