फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan said India should tell about the launch pad of terrorists to P5 countries

भारत ने ध्वस्त किया आतंकियों का लॉन्च पैड, पाक ने किया इनकार, कहा- पी-5 देशों को बताएं

Mon, 21 Oct 2019 12:21 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistan said India should tell about the launch pad of terrorists to P5 countries
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक की तरह ही भारतीय सेना द्वारा तोपों से पीओके में आतंकियों के लॉन्च पैड ध्वस्त करने की बात को स्वीकार करने से पाकिस्तान फिर मुंह फेर रहा है। पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा, पाक भारतीय मीडिया के उन रिपोर्टों को खारिज करता है, जिसमें कहा गया है कि एलओसी के पास पीओके में आतंकियों के लॉन्च पैड तबाह कर दिए गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाक ने परमाणु हथियार संपन्न पी-5 (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य) के देशों को बुलाया है। पाक इन देशों से आग्रह करेगा कि वे भारत से कहें कि वह आतंकी लॉन्च पैड के बारे में जरूरी सूचनाएं मुहैया कराएं। फैसल ने कहा, पाक पी-5 देशों के राजनयिकों को भारत के दावे की पोल खोलने के लिए उन जगहों का दौरा कराने का इच्छुक है। वहीं, पाक फौज के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भी भारतीय मीडिया के दावे को खारिज कर दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान की नापाक हरकत पर लोगों ने किया प्रदर्शन

भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर तनाव जारी है। करीब एक माह से पाकिस्तान गोलाबारी कर सैन्य पोस्टों सहित रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। रविवार को हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती मनियारी गांव के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चे धमाकों की आवाज से सिहर उठते हैं। ग्रामीणों ने केंद्र सरकार से सुरक्षित स्थान पर पांच-पांच मरले के प्लाट देने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed