फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan s National Assembly passes resolution to bring back its envoy from France but there are no ambassador social media

दुनिया के सामने पाक की फिर किरकिरी, इस वजह से उड़ रहा मजाक

Tue, 27 Oct 2020 09:01 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 27 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Pakistan s National Assembly passes resolution to bring back its envoy from France but there are no ambassador social media
Imran Khan - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान अक्सर इस्लामिक दुनिया का नेता बनने की कोशिश करते नजर आता है। वहीं इस बार पाकिस्तान की इस कोशिश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी किरकिरी करवा दी है। दरअसल, पाकिस्तानी संसद में  सोमवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्लाम पर दिए गए बयान को इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देने वाला करार दिया गया।

विज्ञापन


साथ ही फ्रांस से राजनयिक रिश्ते खत्म करने का प्रस्ताव संसद के दोनों सदनों में निर्विरोध पारित कर लिया गया। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वर्तमान में पाकिस्तान का फ्रांस की राजधानी पेरिस में कोई राजदूत मौजूद ही नहीं है। इसके बाद से पाकिस्तान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी संसद में सर्वसम्मित से पारित प्रस्ताव में इमरान सरकार ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ईश निंदा वाले बयान की पाकिस्तान निंदा करता है। इस बयान के विरोध में पाकिस्तान फ्रांस से अपने राजदूत को वापस बुला रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर किरकिरी हो रही है।  दरअसल,वर्तमान में पाकिस्तान का फ्रांस की राजधानी पेरिस में कोई राजदूत मौजूद ही नहीं है। पाकिस्तानी राजदूत मोइन-उल-हक ने तीन महीने पहले ही फ्रांस छोड़ दिया था। मोइन को चीन का नया राजदूत नियुक्त कर दिया गया था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने मोइन-उल-हक के तबादले के तीन महीने बीत जाने पर भी किसी और राजदूत को नामित नहीं किया है। इसका खुलासा पाकिस्तान ने एक अंग्रेजी अखबार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे कई राजनयिक 
अखबार ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान के कई वरिष्ठ राजनयिक  इस पद पर अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय अब तक फ्रांस समेत कई अन्य देशों में खाली पड़े राजदूत पद के लिए किसी को नामित नहीं कर पाया है। 


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी इस बात को जानते हैं कि फ्रांस में पाकिस्तान का दूतावास एक राजदूत के बिना ही काम कर रहा है, लेकिन उन्होंने इस बात को जरा भी तवज्जो नहीं दी। बता दें कि प्रस्ताव लाने वाले सदस्यों में कुरैशी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed