फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's main citizenry database compromised: Top security agency to Parl panel

पाकिस्तान: मुख्य नागरिक डेटाबेस हैक, कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए 13 हजार नकली सिम 

Thu, 25 Nov 2021 11:07 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Thu, 25 Nov 2021 11:07 PM IST
सार

नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (नादरा) के डेटा को हैक कर लिया गया और पंजीकरण निकाय के बायोमेट्रिक डेटा को चुराने के बाद नकली सिम कार्ड भी बेचे गए। 

विज्ञापन
Pakistan's main citizenry database compromised: Top security agency to Parl panel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान का मुख्य नागरिक डेटाबेस हैक किया गया है। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने गुरुवार को एक संसदीय पैनल को सूचित करते हुए कहा कि अब तक इसका उपयोग केवल अवैध मोबाइल सिम कार्ड जारी करने के लिए किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार पर नेशनल असेंबली स्टैंडिंग कमेटी को जानकारी करते हुए एफआईए ने नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (नादरा) के डेटा हैक पर खुलासा किया।

विज्ञापन


नादरा का डाटा हैक हुआ 
एफआईए के साइबर क्राइम विंग के प्रमुख, अतिरिक्त निदेशक तारिक ने कहा कि नादरा के डाटा में गड़बड़ी गई है। इसे हैक कर लिया गया और पंजीकरण निकाय के बायोमेट्रिक डेटा को चुराने के बाद नकली सिम कार्ड भी बेचे जा रहे थे। नादरा के पास पाकिस्तान के नागरिकों को उनका पूरा डाटा रिकॉर्ड करने के बाद राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट जारी करने का एकमात्र अधिकार है।
विज्ञापन


अलग से जारी एक बयान में तारिक ने स्पष्ट किया कि नादरा का सारा डेटा हैक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि सिम सत्यापन प्रक्रिया के दौरान बायोमेट्रिक डेटा शामिल है, नादरा के बायोमेट्रिक सिस्टम से छेड़छाड़ हुई है। उन्होंने और कोई विवरण नहीं दिया। संसदीय पैनल को ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के फैसलाबाद क्षेत्र में एक कार्रवाई के दौरान 13,000 नकली सिम जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed