फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's ex-PM Gillani becomes Senate chairman; PML-N's Nasir gets deputy role

Pakistan: पूर्व PM गिलानी बने सीनेट के अध्यक्ष, PML-N के नासिर को मिला उपसभापति का पद

Tue, 09 Apr 2024 03:10 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 Apr 2024 03:10 PM IST
सार

सीनेट की बैठक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसदों के विरोध के बीच हुई है। दरअसल, पीटीआई सांसद मांग कर रहे थे कि सत्र को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के सीनेटरों के चुनाव तक स्थगित किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Pakistan's ex-PM Gillani becomes Senate chairman; PML-N's Nasir gets deputy role
पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सांसदों के विरोध के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को मंगलवार को सीनेट का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं, सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सैदल खान नासिर को उपसभापति चुना गया।

विज्ञापन


पीएमएल-एन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा समर्थित दो उम्मीदवारों के खिलाफ किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था। 

पीटीआई सांसद कर रहे विरोध
गौरतलब है, सीनेट की बैठक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसदों के विरोध के बीच हुई है। दरअसल, पीटीआई सांसद मांग कर रहे थे कि सत्र को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के सीनेटरों के चुनाव तक स्थगित किया जाना चाहिए। बता दें, खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के सीनेटरों के चुनाव दो अप्रैल को होने थे, लेकिन आरक्षित सीटों पर निर्वाचित सदस्यों की शपथ पर हुए विवाद होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


11 सीटों पर सीनेट चुनाव में देरी हुई
इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद, पंजाब और सिंध में चुनाव हुए थे। हालांकि पीटीआई शासित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चुनाव नहीं हुआ था, जहां प्रांतीय असेंबली अध्यक्ष बाबर सलीम स्वाति के आरक्षित सीटों पर विपक्षी सांसदों को शपथ दिलाने से इनकार करने के कारण 11 सीटों पर सीनेट चुनाव में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


41 नवनिर्वाचित सीनेटरों को शपथ दिलाई गई
पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पीटीआई और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) की इन सीटों के आवंटन की मांग को खारिज कर दिया था, जिसके बाद ये सीटें पीपीपी, पीएमएल-एन और अन्य दलों को आवंटित की गई थीं। सत्र शुरू होने के बाद 41 नवनिर्वाचित सीनेटरों को शपथ दिलाई गई। सीनेट में कुल 96 सदस्य हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 85 सीनेटर ही इसके सदस्य हैं क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा से 11 सीनेटरों के लिए चुनाव अभी बाकी हैं।

सभापति और उप मुख्यमंत्री के चुनाव के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन ने सत्ता पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली क्योंकि अब संसद के दोनों सदनों पर उसका नियंत्रण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed