फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's anti-graft body all set to reopen 4 graft cases Nawaz Sharif ahead of his return to country

पाकिस्तान: देश लौटते ही नवाज शरीफ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चार मामलों में भ्रष्टाचार की फिर खुलेंगी फाइलें

Thu, 28 Sep 2023 07:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 07:39 PM IST
सार

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी संस्थान नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के कम से कम चार मामले फिर से खोलने की तैयारी कर रहा है। उनके खिलाफ अवैध भूखंडों और भूमि आवंटन, उनकी चीनी मिलों और तोशखाना के शेयरों के संदिग्ध हस्तांतरण से संबंधित मामले हैं।

विज्ञापन
Pakistan's anti-graft body all set to reopen 4 graft cases Nawaz Sharif ahead of his return to country
नवाज शरीफ (फाइल फोटो) - फोटो : twitter

विस्तार

भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर फिर से शिकंजा कसने की तैयारी है। पाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी संस्थान नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के कम से कम चार मामले फिर से खोलने की तैयारी कर रहा है। अगले महीने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने की खबरें है। देश लौटते ही नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को लंदन से पाकिस्तान लौटने वाले हैं। लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा चार सप्ताह के लिए जमानत दिए जाने के बाद नवाज ने नवंबर 2019 में चिकित्सा आधार पर देश छोड़ दिया। वह कोट लखपत जेल लाहौर में अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को लंदन से पाकिस्तान लौटने वाले हैं। लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा चार सप्ताह के लिए जमानत दिए जाने के बाद नवाज ने नवंबर 2019 में चिकित्सा आधार पर देश छोड़ दिया। वह कोट लखपत जेल लाहौर में अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाज शरीफ रैली के जरिए देंगे रोडमैप
नवाज शरीफ की पार्टी का कहना है कि वह मीनार-ए-पाकिस्तान में एक रैली को संबोधित करेंगे। जहां वह देश को आर्थिक संकट, शासन की समस्याओं और अन्य मुद्दों से बाहर निकालने के लिए एक रोडमैप देंगे, जिसका देश आज सामना कर रहा है।


इन मामलों पर नवाज शरीफ के खिलाफ होगी कार्रवाई
उनके खिलाफ अवैध भूखंडों और भूमि आवंटन, उनकी चीनी मिलों और तोशखाना (राष्ट्रीय खजाना उपहार) के शेयरों के संदिग्ध हस्तांतरण से संबंधित मामले हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, इन मामलों के अलावा नवाज को अपनी सजा से जुड़े मामले का भी सामना करना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed