फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan rules out talks with banned TTP militants after Afghan Taliban minister’s advice

Pakistan: पाकिस्तान का TTP से बात करने से इनकार, अफगान तालिबान ने दिया था आतंकवादियों से बातचीत करने का सुझाव

Thu, 04 Apr 2024 06:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रतिबंधित टीटीपी के साथ किसी भी तरह की बातचीत से गुरुवार को इनकार किया। देश ने सभी आतंकवादी संगठनों से लड़ने और उन्हें हराने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Pakistan rules out talks with banned TTP militants after Afghan Taliban minister’s advice
मुमताज जहरा बलोच - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान ने प्रतिबंधित टीटीपी के साथ किसी भी तरह की बातचीत से गुरुवार को इनकार किया। देश ने सभी आतंकवादी संगठनों से लड़ने और उन्हें हराने का संकल्प लिया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहीं थीं। 

विज्ञापन

अफगानिस्तान के उप गृह मंत्री मोहम्मद नबी ओमारी ने बुधवार को दक्षिण पूर्वी खोस्त शहर में एक इफ्तार पार्टी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दौरान उन्होंने पाकिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को बातचीत के जरिए अपने मुद्दों को हल करने का सुझाव दिया था। इसी को लेकर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुमताज जहरा बलोच ने कहा, पाकिस्तान उन सभी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान-चीन दोस्ती के प्रतीक (सीपीईसी) को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को बढ़ाने के बाद पाकिस्तान में चीन की परियोजनाएं चालू हैं। 

विज्ञापन

अफगानिस्तान के सुझाव पर बलोच ने कहा कि पाकिस्तान उम्मीद करता है कि अफगान अधिकारी उन अपराधों और आतंकवादी घटनाओं के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठनों और उनके नेतृत्व के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेंगे, जो वे पाकिस्तान में कर रहे हैं।  

ओमारी ने अफगान-तालिबान युद्ध को क्रांति से जोड़ते हुए कहा, युद्ध और क्रांतियां विधवाएं पैदा करती हैं। अनाथ पैदा करती हैं। देश और अर्थव्यवस्था को नष्ट करती हैं। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान से बार-बार उन टीटीपी लड़ाकों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया है, जो पाकिस्तान पर हमला करने के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, अफगानिस्तान ने विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करने में रुचि नहीं दिखाई है। अफगान तालिबान ने नाटो बलों के खिलाफ पाकिस्तान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी थी। 

पाकिस्तान ने इस उम्मीद के साथ अफगान तालिबान को इस उम्मीद के साथ समर्थन दिया था कि सत्ता में आने के बाद वह पाकिस्तान पर हमले के लिए अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लेकिन उनकी सारी उम्मीदें धूमिल हो गईं, जब अफगान तालिबान ने कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बजाय पाकिस्तान को टीटीपी के साथ बातचीत करने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed