फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan removes special representative to Afghanistan Asif Durrani news in hindi

Pakistan: अफगान तालिबान से अच्छे संबंध नहीं रख पा रहा पाकिस्तान, सेना नाखुश; विशेष प्रतिनिधि को वापस बुलाया

Sat, 14 Sep 2024 03:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 14 Sep 2024 03:35 PM IST
सार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध है। इस तनावपूर्ण संबंध की वजह प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा किए जाने वाले हमले और दोनों देशों की सीमा को लेकर झड़प है।

विज्ञापन
Pakistan removes special representative to Afghanistan Asif Durrani news in hindi
आसिफ दुर्रानी - फोटो : X/Asif Durrani

विस्तार

पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान में अपने विशेष प्रतिनिधि आसिफ दुर्रानी को हटा दिया। शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में बताया कि इस्लामाबाद और काबुल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान ने यह फैसला लिया। एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, 10 सितंबर को अफगानिस्तान में प्रबंधन पद पर विशेष प्रतिनिधि के तौर पर तैनात दुर्रानी को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया। इस कदम पर कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पिछले साल मई महीने में दुर्रानी को इस पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन वह पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संबंधों पर प्रभाव डालने में विफल रहे। यह भी कहा गया कि काबुल ने दुर्रानी को स्वीकार नहीं किया था, क्योंकि तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार के साथ उनका संपर्क बहुत कम था। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि देश की सेना दुर्रानी के प्रदर्शन से नाखुश थी। दुर्रानी भी नाराज थे, क्योंकि नीतिगत सलाह को नजरअंदाज किया जा रहा था। उन्होंने एक संदेश में अपने प्रस्थान की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की सेवा करने का मौका देने के लिए सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका-तालिबान दोहा समझौता के बाद अफगानिस्तान के लिए विशेष राजदूत का पद जून 2020 में बनाया गया था। यह तालिबान और अफगानिस्तान में अन्य देशों के साथ जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध है। इस तनावपूर्ण संबंध की वजह प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) द्वारा किए जाने वाले हमले और दोनों देशों की सीमा को लेकर झड़प है। 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान सरकार आने के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों का कारण प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीटीपी को माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed